Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022ः भारत ने लॉन बॉल्स में पहली बार जीता गोल्ड, महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

इंग्लैंड के बर्मिंगम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने लॉन बाउल्स के विमेन्स फोर मुकाबले...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022ः भारत ने लॉन बॉल्स में पहली बार जीता गोल्ड, महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

इंग्लैंड के बर्मिंगम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने लॉन बाउल्स के विमेन्स फोर मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। 92 साल के इतिहास में  इस गेम में देश के लिए यह पहला गोल्ड मेडल है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भारत के मेडल की संख्या 10 हो गई है, इसमें 4 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।

भारत के लिए मैच में रूपा रानी तिर्की ने अहम भूमिका रही। साथ-साथ लवली चौबे, पिंकी और नयनमोनी ने भी शानदार प्रदर्शन रहा। करीब ढाई घंटे चले इस रोमांचक मुकाबले में कई बार उतार-चढ़ाव आया, शुरुआत में टीम इंडिया ने बढ़त बनाई, इसकेके बाद साउथ अफ्रीका ने भी वापसी की। आखिर में टीम इंडिया भारत ने 17-10 से मुकाबला अपने नाम किया।

प्रतियोगिता की महिला फोर स्पर्धा में भारत पहली बार उतरा था। भारतीय दल का यह चौथा स्वर्ण है और भारोत्तोलन के अलावा किसी स्पर्धा में पहला स्वर्ण भी है। एक समय भारतीय टीम 8 . 2 से आगे थी लेकिन थाबेलो मुहांगो (लीड), ब्रिगेट कालित्ज (सेकंड), एस्मी क्रगर (थर्ड) और जोहाना स्नीमैन (स्किप) ने 8. 8 से बराबरी कर ली। भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बरकरार रखते हुए आखिरी तीन दौर जीते। 

पीएम ने ट्वीट किया, "बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत! भारत को लॉन बाउल्स में प्रतिष्ठित गोल्ड लाने के लिए लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की पर गर्व है। टीम ने शानदार निपुणता का प्रदर्शन किया और उनकी सफलता कई भारतीयों को लॉन बाउल्स की ओर प्रेरित करेगी।"

देश की इस जीत पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बाउल्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई।''

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad