Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से बॉलीवुड हैरान, कहा- आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। उनके निधन की खबर...
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से बॉलीवुड हैरान, कहा- आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। उनके निधन की खबर सुन अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत तमाम एक्टर्स को झटका लगा है। सभी हैरान है कि आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। फैंस के साथ साथ सभी सितारे उनकी मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हैं।

पटना से आने वाले सुशांत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की लेकिन अब वह बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक थें। एमएस धोनी की बायोपिक से वे चर्चा में आए थे। अब उनके निधन की खबर से सभी हैरान हैं। फिल्म जगत के सितारों ने उनकी निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं और परिवार को दुख सहन करने की कामना की है।

अक्षय कुमार ने लिखा कि वह चकित और हैरान हैं। अक्षय ने सुशांत की छिछोरे फिल्म को भी याद किया। साथ ही बताया कि उनकी ये फिल्म की उम्दा थी।

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, सुशांत के निधन ने हिला कर रख दिया है। आज हमने अमूल्य चीज खो दी है।

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी सुशांत सिंह राजपूत के जाने पर दुख जताया। हर स्टार की तरह वह भी सुशांत के जाने से बहुत हैरान नजर आईं।

संजय दत्त स्तब्ध रह गए, उन्होंने सुशांत के परिवार के लिए संवेदनाएं जाहिर की।

शाहिद कपूर ने लिखा, अभी अभी सुशांत के बारे में पता चला, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। बेहद दुखनीय है ये।

करण जौहर ने भी सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने पर हैरानी जताई। उन्होंने लिखा कि सुशांत के साथ उनकी कई यादें हैं जिन्हें वह कभी नहीं भूला सकते।

स्वरा भास्कर ने लिखा, नहीं नहीं ये नहीं हो सकता, ये दिल दहला देने वाला है। सुशांत सिंह राजपूत...हैरान और दुख में हूं। बाय सुशांत...तुम बहुत अच्छे परफॉर्मर थे।

अभिनेता नवाजुद्दीन ने लिखा, बिल्कुल भी विश्वास नहीं हो रहा कि हमने दिग्गज अभिनेता खो दिया है।

विकी कौशल ने लिखा, शब्द ही नहीं है...सुशांत सिंह राजपूत ऋचा चड्ढा, शबाना आजमी, प्राची देसाई, सनी देओल समेत कई स्टार्स ने अपनी भावनाएं सुशांत के निधन पर साझा की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement