Advertisement

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री निम्मी का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री निम्मी का उनके घर पर निधन हो गया है। वो 88 साल की थीं और काफी लंबे समय...
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री निम्मी का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री निम्मी का उनके घर पर निधन हो गया है। वो 88 साल की थीं और काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थीजिसके चलते उन्हें जूहु स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर  यानी ज हो रहा। उनके निधन की पुष्टि ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर की। नाहटा ने ट्वीट किया, अभिनेत्री निम्मी जी का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष की थीं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

कई बॉलीवुड हस्तियों ने व्यक्त की संवेदना

एक्टर ऋषि कपूर और फिल्मकार महेश भट्ट समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने निम्मी के निधन पर अपना दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। महेश भट्ट ने ट्वीट कर लिखा कि आप अपनी दिल की इच्छा जीत सकते हैंलेकिन अंत में आप मौत से धोखा खा जाते हैं, अलविदा निम्मी जी। ऋषि कपूर ने लिखाबॉबी के प्रीमियर रिलीज पर अपना प्यार और दुआएं देने के लिए आपका शुक्रिया निम्मी आंटी जी। आप आरके परिवार का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे, आमीन।

ऐसे पड़ा था नाम

आपको बता दें कि निम्मी का असली नाम नवाब बानो थाराजकपूर ने उनका नाम बदलकर निम्मी रखा था। राजकपूर ने ही निम्मी को फिल्म इंडस्ट्री में उनका पहला ब्रेक भी दिया था। निम्मी साल 1949 से लेकर 1965 तक फिल्मों में सक्रि रहीं। उनकी गिनती उस दौर की बेहतरीन अदाकाराओं में होती है। निम्मी ने अपने फिल्मी रिअर में करीब 48 फिल्में की हैं। उन्होंने राजकपूरदिलीप कुमार और देव आंनद जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया। आन’, ‘मेरे महबूब’, ‘बरसात’, ‘दाग’, ‘आंधियां’, ‘दीदार’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने हर किसी का दिल जीता। 

इस तरह से हुई थी रिअर की शुरुआत

निम्मी ने साल 1949 में फिल्म बरसात से बडे परदे पर एक मासूम पहाडी लड़की के किरदार से शुरुआत की थी। उनके इस किरदार ने दर्शकों को उनका कायल बना दिया था। इससे दर्शकों के दिल में उन्होंने अलग पहचान बनाई। इसके अलावा 1952 में निम्मी ने दिलीप कुमारप्रेम नाथ और नादिरा के साथ महबूब खान की बड़े बजट की फिल्म आन’ में अभिनय किया था। निम्मी का जन्म आगरा में 18 फरवरी1933 को हुआ था। निम्मी ने लेखक अली रजा से शादी की थीजिनका 2007 में निधन हो गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement