Advertisement

कुश्ती संघ के 'दंगल' में उतरीं रेसलर बबीता फोगाट, कहा- मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर भारत के कई दिग्गज पहलवान आज दूसरे दिन भी धरना दे रहे हैं। पहलवानों की मांग...
कुश्ती संघ के 'दंगल' में उतरीं रेसलर बबीता फोगाट, कहा- मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर भारत के कई दिग्गज पहलवान आज दूसरे दिन भी धरना दे रहे हैं। पहलवानों की मांग है कि भारतीय कुश्ती संघ में बदलाव हो। इसके साथ ही रेसलर्स का आरोप है कि उन्हें भारतीय कुश्ती महासंघ परेशान कर रहा है। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विनेश का आरोप है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कई महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण किया। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अगर दोषी हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा। इस बीच बबीता फोगाट भी पहलवानों के समर्थन में उतर आई हैं।

दंगल गर्ल और बीजेपी की नेता बबीता फोगाट भी देर रात दिल्ली पहुंची। बबीता ने ट्वीट कर खिलाड़ियों की लड़ाई में साथ देने की बात कही। उन्होंने सरकार पर भरोसा जताया और कहा कि खिलाड़ियों के साथ न्याय होगा। बबीता फोगाट ने कहा कि मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">मैं अपने खिलाड़ियों की इस लड़ाई में उनके साथ हूँ। <br><br>मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी॥</p>&mdash; Babita Phogat (@BabitaPhogat) <a href="https://twitter.com/BabitaPhogat/status/1615801134232506370?ref_src=twsrc%5Etfw">January 18, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

वहीं, धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत के दौरान चैंपियन पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगट ने कहा कि मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

वहीं, साक्षी मलिक ने कहा कि बबीता फोगाट सरकार की तरफ से आईं हैं और हमने भी अपनी बात उनके सामने रखी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वो हमारे साथ हैं और हमारी मांगें पूरी करवाएंगी। हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कोई क्लैरिटी नहीं आ जाती।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement