Advertisement

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, आयुष्मान खुराना और विकी कौशल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इसमें इस बार बॉलीवुड की फिल्मों की धूम रही है।...
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, आयुष्मान खुराना और विकी कौशल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इसमें इस बार बॉलीवुड की फिल्मों की धूम रही है।  मुख्यधारा की हिंदी फिल्मों में अंधाधुन, उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक, पद्मावत और बधाई हो को पुरस्कार मिले हैं। “अंधाधुन” के लिए आयुष्मान खुराना को और “उरी” के लिए विकी कौशल को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। “उरी” के लिए आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का भी पुरस्कार मिला। पुरानी तेलुगू स्टार सावित्री की बायोपिक “महानती” के लिए कीर्ति सुरेश को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। गुजराती फिल्म “हेल्लारो” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। गुजरात के कच्छ क्षेत्र पर आधारित यह फिल्म महिला अधिकारों पर केंद्रित है। इस फिल्म को स्पेशल जूरी अवार्ड भी मिला है।

आयुष्मान खुराना और विकी कौशल गैर-पारंपरिक रोल के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान ने “अंधाधुन” में नेत्रहीन पियानिस्ट का रोल किया है। इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म भी चुना गया। “उरी” में विकी कौशल ने आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने अपना पुरस्कार देश के सैनिकों को समर्पित किया।

फिल्म “बधाई हो” के लिए सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना गया। अक्षय कुमार की “पैडमैन” सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी। “पद्मावत” के “घूमर…” गाने को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी और संजय लीला भंसाली को सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार मिला। इसी फिल्म के “बिंते दिल” गाने के लिए अरिजित सिंह सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर चुने गए। कन्नड़ सिनेमा “नतिचारामी” के गाने “मायावी मानवी” के लिए बिंदु मालिनी सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर चुनी गईं।

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की सूची:

बेस्ट फिल्म- अंधाधुन

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) और विकी कौशल (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

बेस्ट डायरेक्टर - आदित्य धर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जीता

बेस्ट एक्शन फिल्म- केजीएफ

बेस्ट कोरियोग्राफर- पद्मावत के गाने घूमर के लिए कृति महेश और ज्योति तोमर

बेस्ट एक्शन डायरेक्टर- केजीएफ के लिए प्रशांत नील

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

बेस्ट ऑडियोग्राफी (साउंड डिजाइनर)- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

बेस्ट प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (बिन्ते दिल, पद्मावत)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)

बेस्ट मेकअप- रंजीत

सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म- पैडमैन

बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय

स्पेशल मेंशन- महान हुतात्मा 

बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल

बेस्ट गुजराती फिल्म- रेवा

बेस्ट मराठी फिल्म-  भोंगा

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार- स्वानंद किरकिरे ,चुम्बक (मराठी) के लिए

बेस्ट उर्दू फिल्म- हामिद

बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती

गारो में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड- मामा

बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- उत्तराखंड

पिछले साल इन्हें मिला था पुरस्कार

2018 में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। वहीं, राजकुमार राव की 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला था। इसी फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है। 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' एक्शन डायरेक्शन और पॉपुलैरिटी के मामले में सर्वश्रेष्ठ रही थी। विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement