Advertisement

शादी के बाद कांस के रेड कार्पेट पर दिखा सोनम कपूर का ट्रेडिशनल लुक

8 मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी के...
शादी के बाद कांस के रेड कार्पेट पर दिखा सोनम कपूर का ट्रेडिशनल लुक

8 मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने के लिए फ्रेंच रिवेरा पहुंच चुकी हैं।

सोमवार को सोनम कपूर व्हाइट लहंगा पहन रेड कारपेट पर उतरीं, दुल्हन के लिबाज में सजी-धजी सोनम पर यह लुक काफी जच रहा था। शादी के बाद सोनम अपनी पहली कान अपीयरंस में जगमगाती नजर आईं।

उन्होंने राल्फ एंड रूसो का व्हाइट डिजाइनर लहंगा पहना। अपने लुक को उन्होंने चोपार्ड के इयररिंग्स से कम्पलीट किया। फोटोज में सोनम के हाथों पर शादी की मेहंदी साफ देखी जा सकती हैं। साथ ही बालों पर लगा आम्रपाली का परांदा उन्हें लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था।

यह पहला मौका है जब बहन रिया कपूर के बिना सोनम ने कान में एंट्री की। इसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया कि वह रिया को बहुत मिस कर रही हैं।

गौरतलब है कि कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में सोनम ने रेड कारपेट पर वॉक किया। सोनम 2011 से कान से जुड़ी हुई हैं। यह उनकी 8वीं अपीयरेंस है। सोनम कपूर से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, कंगना रनोट कान के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad