Advertisement

अब दिल्ली के कल्याणपुरी में बुलडोजर एक्शन, हिरासत में लिए गए 'आप' विधायक

राजधानी दिल्ली में बुलडोजर एक्शन को लेकर जारी बवाल के बीच आज यानी बुधवार को कल्याणपुरी इलाके में नगर...
अब दिल्ली के कल्याणपुरी में बुलडोजर एक्शन, हिरासत में लिए गए 'आप' विधायक

राजधानी दिल्ली में बुलडोजर एक्शन को लेकर जारी बवाल के बीच आज यानी बुधवार को कल्याणपुरी इलाके में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुलडोजर से अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटाने के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। कुलदीप कुमार पर सरकारी काम के दौरान बाधा पहुंचाने का आरोप है।

कल्याणपुरी इलाके में एमसीडी के बुलडोजर एक्शन पर कुलदीप कुमार ने कहा कि इन लोगों के पास वैध दस्तावेज हैं और हम उन लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

दरअसल, एमसीडी की कल्याणपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हो रही है, जब आज ही यानी बुधवार को दिल्ली सरकार ने एमसीडी से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार ने भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगमों से एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में उनके द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी, जनकपुरी सहित विभिन्न हिस्सों में तीनों नगर निगमों ने अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया है। आम आदमी पार्टी ने अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों के साथ बैठक की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement