Advertisement

फीफा वर्ल्डकपः जब पांचवीं बार चैंपियन बना ब्राजील

जीत, करीबी मुकाबले और हार...इन सबसे अलग है फीफा विश्वकप का इतिहास। आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प...
फीफा वर्ल्डकपः जब पांचवीं बार चैंपियन बना ब्राजील

जीत, करीबी मुकाबले और हार...इन सबसे अलग है फीफा विश्वकप का इतिहास। आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प तथ्य...

 1930

  • उरुग्वे ने दूसरे हाफ में तीन गोल किए और फाइनल 4-2 से जीत लिया। हालांकि, अर्जेंटीना के फैंस हार को पचा नहीं पाए और उन्होंने राजधानी ब्यूनस आयर्स में उरुग्वे दूतावास पर हमला बोल दिया।     

1934

  • यह पहली बार था, जब पिछली बार के विजेता ने वर्ल्ड कप में भाग लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि 1930 में जब विश्वकप उरुग्वे में हुआ था तो कई यूरोपीय देशों ने भाग लेने से मना कर दिया था।

1938

  • दूसरे विश्वयुद्ध से पहले का यह आखिरी वर्ल्डकप था और इटली अपने खिताब को बरकरार रखने में सफल रहा था। इटली के अलावा सिर्फ ब्राजील ही लगातार दो बार विश्वकप जीत चुका है।

1950

  • इस साल विश्वकप के फाइनल को माराकांजो (द माराकाना ब्लो) का नाम दिया गया था। यह नाम उस स्टेडियम के नाम पर रखा गया, जिसमें फाइनल खेला गया। फाइनल में उरुग्वे ने ब्राजील को हराकर सबको हैरान कर दिया।

1954

  • दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम वर्ल्डकप नहीं जीत सकी। जब फ्रैंक पुकास के गोल को नहीं माना गया तो हंगरी पर ‘बर्न का जादू’ भारी पड़ा और जर्मनी 87वें मिनट में 3-2 की बढ़त ले चुका था।

1958

  • एक ऐसा फाइनल, जिसमें सबसे ज्यादा गोल दागे गए (इसमें सबसे उम्रदराज और युवा खिलाड़ी के नाम गोल करने का रिकॉर्ड भी है)। ब्राजील ने स्वीडन को 5-2 से हराया और इसके साथ पूरी दुनिया को 17 वर्षीय पेले के रूप में एक अद्भुत खिलाड़ी मिला।

1962

  • इस बार भी चैंपियन ब्राजील बना। हालांकि, चेकोस्लोवाकिया के खिलाफ घायल होने की वजह से यह विश्वकप गारिचा का माना जाता है।

1970

  • ब्राजील ने तीसरी बार विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। यह पेले का भी तीसरी खिताबी विश्वकप था।

1978

  • राजनीतिक रूप से अस्थिर अर्जेंटीना और विवादास्पद विश्वकप था। पेरू के मारियो केम्प्स के दूसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम 6-0 से जीती।

1986

  • इसी विश्वकप में अर्जेंटीना के माराडोना ने ‘हैंड ऑफ गॉड’ वाला गोल किया था, जिसे लेकर काफी विवाद भी है। हालांकि, उस गोल को सदी का गोल माना जाता है।

 1994

  • ब्राजील चौथी बार विश्वकप जीतने वाला पहला देश बना।

1998

  • राजनीतिक उथलपुथल के बीच फ्रांस ने विश्वकप जीतकर अपने देश को एक नई उम्मीद दिखाई। फ्रांस के खिलाफ फाइनल में ब्राजील के रोनाल्डो का रहस्यमयी तरीके से बीमार पड़ जाना भी इस विश्वकप की यादों में एक है।

2002

  • ब्राजील के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो के फ्री किक ने सबको हैरान कर दिया। वहीं, रोनाल्डो ने गोल्डन बूट जीतकर पिछले विश्वकप की कड़वी यादों पर मरहम लगाया और ब्राजील को पांचवीं बार विश्वकप का खिताब दिलाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad