Advertisement

फीफा विश्वकपः स्पेन और पुर्तगाल के मुकाबले पर होंगी नजरें, नॉकआउट राउंड के लिए जीतना जरूरी

फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार को तीन अहम मुकाबले होने हैं। पहला मैच शाम साढ़े पांच बजे पुर्तगाल और मोरक्को...
फीफा विश्वकपः स्पेन और पुर्तगाल के मुकाबले पर होंगी नजरें, नॉकआउट राउंड के लिए जीतना जरूरी

फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार को तीन अहम मुकाबले होने हैं। पहला मैच शाम साढ़े पांच बजे पुर्तगाल और मोरक्को के बीच होगा। दूसरा मैच रात साढ़े आठ बजे उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच होने वाला है। वहीं, तीसरा मुकाबला स्पेन और ईरान के बीच खेला जाना है, जो भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 11 बजे शुरू होगा।

बता दें कि ग्रुप बी में पहला मैच स्पेन और पुर्तगाल के बीच खेला गया था। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ तीन-तीन गोल दागे थे, इस तरह मुकाबला बराबरी पर छूटा था। दोनों टीमों को एक-एक अंक साजा करने पड़े थे। इस लिहाज से नॉकआउट राउंड में पहुंचने के लिए आज के मैच दोनों टीमों के लिए बहुत ही अहम होंगे।

इन पर होंगी नजरें

स्पेन की तरफ से कैप्टन रामोस पर सबकी नजरें होंगी। हालांकि, आंद्रे इनिएस्टा, डिएगो कोस्टा और डेविड सिल्वा से भी स्पेन को काफी उम्मीदें होंगी। कोस्टा ने पहले मैच में दो गोल कर अपने प्रदर्शन से विपक्षी टीम को हैरान भी कर दिया था। वहीं,  पहले मैच में एक गोल करने वाले नाचो भी जबरदस्त फॉर्म में हैं।

उधर, मोरक्को के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज करने के बाद ईरान की टीम का मनोबल काफी बढ़ा होगा। वह टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर के इरादे उतरेगा। ऐसे में स्पेन के लिए ड्रॉ भी आगे की राह मुश्किल कर देगा।

पुर्तगाल की राह होगी आसान

पुर्तगाल को मोरक्को से ज्यादा टक्कर मिलने की गुंजाइश कम ही है। वह कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फॉर्म की बदौलत मैच में तीन अंक हासिल करना चाहेगी। वहीं, उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच मुकाबला कांटे का हो सकता है। उरुग्वे की तरफ से दारोमदार लुईस स्वारेज पर होगा, तो पिछले मैच में सऊदी अरब ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।  हालांकि, उसे 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad