Advertisement

देश में कोरोना के नए मामले में आ रही गिरावट, 8 राज्यों में अब भी 50 हजार से ज्यादा सक्रिय केस: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश कोरोना वायरस की तीसरी लहर से प्रभावित है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में देश में मामलों की संख्या...
देश में कोरोना के नए मामले में आ रही गिरावट, 8 राज्यों में अब भी 50 हजार से ज्यादा सक्रिय केस: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश कोरोना वायरस की तीसरी लहर से प्रभावित है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में देश में मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि देखने को मिली थी। इन सब के बीच एक राहत भरी खबर है। देश में कोरोना वायरस के नए मामले में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि अब भी कई राज्यों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आज इसी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1,72,433 कोविड मामले दर्ज़ किए गए हैं। 8 राज्यों में 50 हज़ार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, 12 राज्यों में 10-50 हज़ार सक्रिय मामले हैं। केरल अकेला राज्य हैं जहां सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश में कोविड मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है। पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन औसत मामलों की संख्या  2.04 लाख है। सक्रिय मामले देश में 15,33,000 हैं। पॉजिटिविटी रेट भी पिछले सप्ताह 12.98% दर्ज़ की गई।

लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक लगभग 167.88 करोड़ वैक्सीन डोज़ उपलब्ध कराई गई हैं। पहली डोज़ से 18 से अधिक आयु वर्ग की 96% आबादी को कवर किया गया है। दूसरी डोज़ 76% पात्र आबादी को लगाई गई है। 15-18 आयु वर्ग की 65% आबादी को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 16 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में 100% पात्र आबादी को वैक्सीन की पहली डोज़ से कवर किया गया है, 4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में  96-99% पात्र आबादी को वैक्सीन की पहली डोज़ से कवर किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement