Advertisement

पूरे भारत में स्वाइन फ्लू का कहर, जानिए क्या है लक्षण और बचाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने वालों की...
पूरे भारत में स्वाइन फ्लू का कहर, जानिए क्या है लक्षण और बचाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने वालों की संख्या 600 तक पहुंच चुकी है। मंगलवार तक एच1एन1 वाइरस से 12 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है।

जनवरी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजस्थान और गुजरात के बाद सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में पाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। केंद्र सरकार के अधीन दो बड़े अस्पताल राममनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पताल में एच1एन1 वायरस से 12 लोगों की मौत हो गई है।

पूरे भारत में कहर

राजस्थान स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मंगलवार यानी 29 जनवरी तक स्वाइन फ्लू के 1,976 मामले दर्ज हुए थे जिसमें से 76 मरीजों को बचाया नहीं जा सका। जबकि गुजरात में 659 पीड़ितों में से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में 188 दर्ज मामलों में से 27 लोग एच1एन1 से जीवन की लड़ाई हार गए। हरियाणा में 388 में से 8 लोगों की मौत हो गई है, महाराष्ट्र में 96 दर्ज मामलों में से 12 और उत्तर प्रदेश में 215 में से चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि केरल में दर्ज 100 मामलों में से 3 लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना में 271 में से एक और कर्नाटक में 189 मामले दर्ज किए गए हैं। जम्मू कश्मीर में 121 मरीजों में से 10 लोगों का जीवन नहीं बचाया जा सका।

क्या है एच1एन1 वायरस

एच1एन1 वायरस जब इंसानों में फैलता है तो इसे स्वान फ्लू कहा जाता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है वायरस उन पर जल्दी हमला बोलता है। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इससे जल्दी प्रभावित होते हैं। पहले इसमें हल्का जुकाम, हाथ-पैरों में दर्द और बुखार होता है। समय पर इलाज न मिले तो मरीज में निमोनिया जैसी स्थिति हो जाती है। वायरस सीधे फेफड़ों पर वार करता है। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है और मरीज की स्थिति कम ऑक्सीजन लेने के कारण गंभीर हो जाती है।

बचाव के तरीके

हमेशा बाहर से आने के बाद हाथ धोएं।

सर्दी जुकाम होने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं।

स्वाइन फ्लू का टीका लगवाएं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad