Advertisement

दिल्ली में डेंगू का हमला, अब तक 1700 से ज्यादा मामले आए सामने

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में डेंगू ने फिर पांव पसार रहा है। इसके कारण अस्पतालों में...
दिल्ली में डेंगू का हमला, अब तक 1700 से ज्यादा मामले आए सामने

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में डेंगू ने फिर पांव पसार रहा है। इसके कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। राजधानी में इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या 1700 पार कर गई है। नगर निकाय की सोमवार को जारी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई।

मलेरिया के 685 मामले

दिल्ली में 30 नवंबर तक मलेरिया के मामलों की संख्या 685 पहुंच गई है। निकाय अधिकारियों के अनुसार 18 नवंबर तक शहर में डेंगू के कुल 1474 मामले दर्ज हुए थे लेकिन बाद में यह बढ़ कर 1786 पहुंच गई है।

निकाय अधिकारियों के अनुसार इस साल नवंबर माह में डेंगू के 717 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार पूरे वर्ष में अक्टूबर में सबसे अधिक डेंगू के 787 मामले और मलेरिया के 249 मामले दर्ज किए गए हैं।

क्या होते हैं लक्षण

दो तीन दिन से बुखार आ रहा है तो उसे नजरअंदाज करना गलत होगा। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें और जरूरी जांच करवाएं। मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू होता है। डेंगू के मच्छर सुबह के समय लोगों को काटते हैं। जुलाई से लेकर अक्टूबर के बीच डेंगू सबसे ज्यादा फैलता है।

ऐसे कर सकते हैं डेंगू की पहचान

- डेंगू के शुरुआती दौर में रोगी में फ्लू जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

- डेंगू के मरीज को तेज बुखार, चकत्ते पड़ना, शरीर में तेज दर्द, भूख कम लगना, उल्टी आना जैसी शिकायतें हो सकती हैं।

- डेंगू जब अपनी खतरनाक अवस्था में पहुंचता है तो डेंगू हेमरेजिक फीवर बन जाता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

डेंगू में ये चीजें खाएं

-    डेंगू के वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए आलू बुखारा, तरबूज और चैरी जैसे फलों को खाएं।

-    डेंगू में इस्तेमाल किए जाने वाले नुस्खों में यह बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय नुस्खा है। प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए पपीते की पत्तियों का जूस दिया जाता है।

-    पपीते के पत्तों के जूस के अलावा गिलोय का जूस भी काफी लोग आजमाते हैं।

-    डेंगू के दौरान शरीर कमजोर हो जाता है। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम भी कमजोर पड़ जाता है। खासकर बच्चों में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब वह डेंगू से जूझ रहे हों तो उन्हें सब्जियों का सूप दें।

-    पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों का शोरबा भी डेंगू मरीज की डाइट में शामिल किया जा सकता है।

-    सब्जियों में गाजर भी डेंगू से लड़ने में मदद कर सकती है। आप चाहें तो गाजर का ताजा जूस भी चुन सकते हैं।

-    डेंगू बुखार को ठीक करने में हर्बल टी मददगार साबित हो सकती है। आप अदरक और इलायची का इस्तेमाल कर हर्बल टी बना सकते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement