Advertisement

प्रिंस हैरी-मेघन के भविष्य में शाही कर्तव्यों पर फैसले के लिए ब्रिटिश महारानी से बुलाई बैठक

ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्केल द्वारा शाही भूमिका से इन्कार किए जाने के बाद...
प्रिंस हैरी-मेघन के भविष्य में शाही कर्तव्यों पर फैसले के लिए ब्रिटिश महारानी से बुलाई बैठक

ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्केल द्वारा शाही भूमिका से इन्कार किए जाने के बाद उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सोमवार को उनकी शाही भूमिका पर विचार के लिए बैठक बुलाई है। बैरी और मार्केल की घोषणा के बाद ब्रिटेन में खासा तूफान आ गया है।

सोमवार को होगी रॉयल समिट

ड्यूक ऑफ सुसेक्स प्रिंस हैरी, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज उनके भाई विलियम, प्रिंस ऑफ वेल्स उनके पिता चार्ल्स सभी शाही सदस्यों को इस बैठक में बुलाया गया है। यह बैठक महारानी के नॉरफ्लॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में होगी। मार्केल इस बैठक में कनाडा से फोन पर विचार िवमर्श करेंगी। वह अपने आठ महीने के बेटे आर्की के साथ कनाडा में ही रह रहे हैं।

प्रिंस हैरी ने शाही भूमिका से इन्कार किया

शाही कर्तव्यों से इन्कार किए जाने के बाद सोमवार को होने वाली बैठक में पहली बार 93 वर्षीय महारानी की मुलाकात हैरी से होगी। इस बैठक में इस शाही जोड़े की भावी भूमिका के बारे में फैसला होगा। इसी बैठक में तय होगी कि क्या वे ड्यूक और डचेज ऑफ सुसेक्स का शाही पदवी उनके नाम के साथ जुड़ी रहेगी अथवा नहीं। शाही जोड़े ने पिछले बुधार को अपने शाही कर्तव्यों से पीछे हटने की घोषणा की थी। उन्होंने ब्रिटेन के साथ उत्तरी अमेरिका में भी रहने और स्वतंत्र वित्तीय गतिविधियों में शामिल होने की भी मंशा जताई थी।

आंशिक समाधान की उम्मीद

इंग्लैंड के शाही परिवार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में कुछ समाधान निकलने की संभावना है लेकिन ब्रिटेन के साथ उत्तरी अमेरिका में समय बिताने और स्वतंत्र वित्तीय गतिविधियों में शामिल होने की इस शाही जोड़े की योजनाओं पर कोई रास्ता निकलने की संभावना नहीं है।

वित्तीय मामलों पर भी चर्चा होगी

शाही सदस्य के तौर पर हैरी और मार्केल की आवासीय और वित्तीय स्थिति बदलने से कर संबंधी कठिनाइयां भी पैदा हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि बैठक में किसी ठोस योजना पर सहमति बन सकती है। इसकी सार्वजनिक घोषणा अगले सप्ताह में हो सकती है। हालांकि इसका विवरण आगे के समय में मिल पाएगी। बैठक में हैरी और मेघन की शाही पदी के अलावा उनकी सोवरेन ग्रांट पब्लिक फंडिंग में कटौती के बाद उन्हें महारानी और प्रिंस चार्ल्स से मिलने वाले धन और उनकी व्यावसायिक गतिविधियों से मिलने वाले धन के बारे में भी चर्चा हो सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement