Advertisement

जानिए किस पुस्तक का हुआ पोस्टर लॉन्च

अमीश की पुस्तक का पोस्टर ही नहीं ट्रेलर भी लॉन्च होगा। वह संभवतः भारत के पहले ऐसे लेखक हैं, जिन्हें प्रकाशक ने पांच करोड़ रुपये अग्रिम भुगतान कर दिया था, जबकि उन्होंने पुस्तक के बारे में सोचना भी शुरू नहीं किया था
जानिए किस पुस्तक का हुआ पोस्टर लॉन्च

पांच करोड़ एडवांस वाले लेखक अमीश

लेखक अमीश त्रिपाठी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। शिव त्रयी लिखने वाले अमीश की नई पुस्तक जल्द ही आ रही है। लेकिन इस पुस्तक की खास बात इसका कंटेंट तो है ही साथ ही इसका प्रचार भी है। शायद यह पहली बार है जब किताब आने से पहले उसका कवर का पोस्टर लॉन्च किया गया है।

शिव त्रयी पुस्तक की लगभग दस लाख प्रतियां बिकी थीं। अकेले द ओथ ऑफ द वायुपत्राज की एक दिन में पांच लाख प्रतियां बिक गई थीं। इसी से उत्साहित हो कर वेस्टलैंड प्रकाशन ने अमीश त्रिपाठी को पांच करोड़ रुपये एडवांस दे दिए थे। जबकि तब तक अमीश ने नई पुस्तक किस विषय पर लिखेंगे यह सोचा भी नहीं था। अब अमीश अपनी नई पुस्तक सीता द वॉरियर ऑफ मिथिला लेकर आ रहे हैं। हाल ही में किताब का पोस्टर लॉन्च किया गया। इसे फिल्म स्टार रवीना टंडन ने लॉन्च किया है। पोस्टर के बाद किताब आने से पहले इसका एक ट्रेलर भी लॉन्च किया जाएगा।

 सीता देवी या योद्धा

अमीश इस बार सीता को नए रूप में प्रस्तुत करने जा रहे हैं। राम के पीछे-पीछे जंगल में चल देने वाली सीता की कहानी तो सभी ने सुनी है। लेकिन मिथिला की इस बेटी को दूसरे नजरिए से अमीश दिखा रहे हैं। इसमें सीता को देवी के बजाय योद्धा के रूप में दिखाया गया है। यह जानना दिलचस्प होगा कि सीता को अमीश ने योद्धा के रूप में कैसे चित्रित किया है। इस पुस्तक में राम थोड़े से हिस्से में नजर आएंगे। किताब 29 मई को पाठकों के हाथ में होगी।

इससे पहले किसे मिला कितना एडवांस

सुटेबल बॉय लिखने वाले विक्रम सेठ को इसका दूसरा भाग लिखने के लिए आठ करोड़ रुपये

रामचंद्र गुहा को उनकी इतिहास आधारित किताबों के लिए 97 लाख

अमिताभ घोष को सी ऑफ पॉपीज त्रयी लिखने के लिए 55 लाख

नंदन नीलकेणी को इमेजनरी इंडिया लिखने के लिए 25 लाख। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement