Advertisement

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन, फ्रांस को छोड़ा पीछे: रिपोर्ट

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारत ने 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को...
भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन, फ्रांस को छोड़ा पीछे: रिपोर्ट

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारत ने 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया। अमेरिका का शोध संस्थान ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आत्मनिर्भर बनने की पूर्व की नीति से भारत अब आगे बढ़ते हुए एक खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक  'सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में भारत 2940 अरब डॉलर के साथ विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इस मामले में उसने 2019 में ब्रिटेन तथा फ्रांस को पीछे छोड़ दिया।' अमेरिका का वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू एक स्वतंत्र संगठन है।

तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है जीडीपी वृद्धि दर

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2830 अरब डॉलर है जबकि फ्रांस का 2710 अरब डॉलर है। क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के आधार पर भारत का जीडीपी 10,510 अरब डॉलर है और यह जापान तथा जर्मनी से आगे है। भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी 2170 डॉलर है। यह अमेरिका में प्रति व्यक्ति 62,794 डॉलर है। हालांकि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 7.5 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ सकती है।

इन उपायों से भारत की आर्थिक वृद्धि हुई तेज

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में आर्थिक उदारीकरण 1990 की दशक में शुरू हुआ है। उद्योगों को नियंत्रण मुक्त किया गया और विदेशी व्यापार एवं निवेश पर पर नियंत्रण कम किया। साथ ही सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया गया। इसमें कहा गया है, 'इन उपायों से भारत को आर्थिक वृद्धि तेज करने में मदद मिली है।'

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का सर्विस सेक्टर दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था का 60 प्रतिशत और 28 प्रतिशत रोजगार देने वाला क्षेत्र है। साथ ही विनिर्माण और कृषि अर्थव्यवस्था के दो अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad