Advertisement

T20 WC Final, Aus Vs Nz: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 173 रन का लक्ष्य, कप्तान विलियमसन ने खेली 85 रनों की तूफानी पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2021 जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का लक्ष्य मिला है। न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के...
T20 WC Final, Aus Vs Nz: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 173 रन का लक्ष्य, कप्तान विलियमसन ने खेली 85 रनों की तूफानी पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2021 जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का लक्ष्य मिला है। न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल मुकाबले का सर्वाधिक स्कोर बनाया है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 172 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 48 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए जबकि एडम जम्पा ने एक विकेट लिया। जहां केन विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

पैट कमिंस के इस ओवर की तीसरी गेंद पर जेम्स नीशम ने छक्का जड़कर स्कोर को आगे बढ़ाया। एक ओवर में 2 विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड के रनों की रफ्तार कम हो गई है। ओवर की आखिरी गेंद पर नीशम ने 2 रन लिए। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 162/4

जोश हेजलवुड ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को 18 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर चुका है और आप बल्लेबाजी करने जेम्स नीशम आए हैं। दूसरे छोर पर कप्तान विलियमसन टिके हुए हैं और तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं.। ओवर की तीसरी गेंद पर विलियमसन ने चौका लगाया। हालांकि अगली गेंद पर केन विलियमसन 85 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। बल्लेबाजी करने टिम सीफर्ट आए हैं। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 149/4

मिशेल स्टार्क के इस ओवर की शुरुआती 2 गेंदों पर विलियमसन ने चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने एक छक्का जड़कर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। ओवर की पांचवीं और आखिरी गेंद पर भी विलियमसन ने लगातार दो चौके जड़े। विलियमसन 42 गेंदों में 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 136/2

14 ओवरों की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 102 रन है। केन विलियमसन 54 और ग्लेन फिलिप्स 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने ग्लेन मैक्सवेल के इस ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वे अब तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे छोर पर ग्लेन फिलिप्स उनका साथ दे रहे हैं। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 97/2

एडम जम्पा के इस ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मार्टिन गप्टिल 28 रनों के निजी स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस को कैच दे बैठे। इस तरह न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिर गया. अब बल्लेबाजी करने ग्लेन फिलिप्स आए हैं। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 81/2

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad