Advertisement

धोनी ने लगाई 100वीं हाफ-सेंचुरी, सचिन ने कहा- अर्धशतकों के शतक पर बधाई

ऐसे दौर में जब धोनी के क्रिकेट भविष्य और उनकी उम्र को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, धोनी ने एक बार फिर सबको...
धोनी ने लगाई 100वीं हाफ-सेंचुरी, सचिन ने कहा- अर्धशतकों के शतक पर बधाई

ऐसे दौर में जब धोनी के क्रिकेट भविष्य और उनकी उम्र को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, धोनी ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। 

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और कीर्तिमान बना लिया है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले गए मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 100वीं हाफ सेंचुरी लगाई। धोनी ने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में 88 गेंदों में 79 रनों की पारी के दौरान हासिल किया। ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

सचिन ने 164 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। वहीं राहुल द्रविड़ 145 और सौरव गांगुली 106 हाफ सेंचुरी जमा चुके हैं। लिस्ट में चौथा नाम धोनी का जुड़ गया है।

लड़खड़ा चुकी टीम को संभाला

धोनी की पारी ने भारत को मुश्किल से निकाला। भारतीय टीम 87/5 खोकर संकट में थी जब धोनी बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। 2011 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान धोनी ने पंड्या के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने पहले पंड्या को खुलकर खेलने दिया। इस पार्टनरशिप के दौरान ही धोनी ने यह हाफ सेंचुरी बनाई। धोनी और पंड्या की साझेदारी के दम पर भारतीय टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

कुछ दिनों पहले स्टंप्स के पीछे रिकॉर्ड बनाया था धोनी ने

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में धोनी वन डे मैचों में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेट कीपर भी बने थे। उन्होंने 302 वन-डे में ये मुकाम हासिल किया। इसके बाद उनसे सिर्फ एक स्टंपिंग दूर कुमार संगकारा का नंबर आता है। संगकारा ने 404 वन डे मैचों में 99 स्टंपिंग की। 

सचिन समेत तमाम लोगों ने दी बधाई 

अर्ध-शतकों का शतक लगाने के बाद मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी धोनी ही छा गए। चारों और माही-माही होने लगा। लोगों ने ट्विटर पर जमकर धोनी के कसीदे पढ़ें तो वहीं दिग्गजों ने भी धोनी की तारीफ की।

धोनी के इस खास 'शतक' की तारीफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी की। सचिन ने ट्वीट कर धोनी को 100वीं अंतरराष्ट्रीय हाफ सेंचुरी बनाने पर बधाई दी। सचिन ने ट्वीट किया, 'महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक और सेंचुरी। इस बार स्टंप्स के सामने। 50s की सेंचुरी होने पर बधाई हो माही।' सचिन ने धोनी को 100 वनडे स्टंप करने पर भी बधाई दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad