Advertisement

शादी की दूसरी सालगिरह पर रोहित शर्मा का डबल धमाका

पहले वनडे में श्रीलंका से मिली करारी हार के बाद मोहाली में भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 393 रनों...
शादी की दूसरी सालगिरह पर रोहित शर्मा का डबल धमाका

पहले वनडे में श्रीलंका से मिली करारी हार के बाद मोहाली में भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 393 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 208 रनों की पारी खेली। यह पारी उनके लिए खास मायने रखती है क्योंकि 2015 में आज के ‌ही दिन उन्होंने मुंबई में रितिका से शादी की थी।

वन डे क्रिकेट में रोहित का यह तीसरा दोहरा शतक है। ऐसा कारनामा करने वाले वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। 13 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 153 गेंदों पर उन्होंने 208 रन बनाए। आखिरी 55 रन उन्होंने महज 19 गेंदों में ठोक डाले।

इससे पहले टॉस जीत कर श्रीलंका ने मोहाली के आइएस बिंद्रा स्टेडियम में पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। लेकिन, शिखर धवन और रोहित शर्मा के सामने श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आई। दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 115 रन जोड़े। धवन ने 68 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भी श्रीलंकाई गेंदबाजों को राहत नहीं मिली। अपना दूसरा वन डे खेलने उतरे श्रेयस अय्यर (88) ने कप्तान के साथ मिलकर 213 रन जोड़े। महेंद्र सिंह धोनी ने सात और हार्दिक पांड्या ने आठ रनों का योगदान दिया। पांड्या भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। श्रीलंका के कप्तान परेरा ने आठ ओवर में 80 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इस मैच से हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर ने वनडे करियर का आगाज किया है। उन्‍हें कुलदीप यादव की जगह प्‍लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad