Advertisement

दीपा मलिक और बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को गुरुवार को राष्ट्रपति ने खेल दिवस...
दीपा मलिक और बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को गुरुवार को राष्ट्रपति ने खेल दिवस के दिन राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। पूनिया ने एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जा रहा है।

48 वर्षीय दीपा ने 2016 में रियो पैरालिंपिक में शॉट पुट की एफ-53 कैटेगरी में रजत पदक जीता था। रिटायर्ड जस्टिस एम. शर्मा के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय समिति ने विजेताओं के नाम का ऐलान किया था।

19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

चयन समिति ने 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना है। इनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, ट्रैक और मैदान के सितारे तेजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस, स्वपना बर्मन, फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू, हॉकी खिलाड़ी सी.सिंह कंगुजम और शूटर अंजुम मुदगिल शामिल हैं। पुरस्कार के लिए खिलाड़ी में खेल के अलावा नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना को भी बारीकी से परखा जाता है।

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए तीन नाम

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए बैडमिंटन कोच विमल कुमार, टेबल टेनिस कोच संदीप गुप्ता और एथलेटिक्स कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लो को चुना गया। हॉकी के मेजबान पटेल, रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट) को लाइफ टाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad