Advertisement

ऑकलैंड टी20 जीत भारत ने की सीरीज में बराबरी, रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में टॉप स्कोरर बने

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गये तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से...
ऑकलैंड टी20 जीत भारत ने की सीरीज में बराबरी, रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में टॉप स्कोरर बने

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गये तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-1 से बराबरी की। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 80 रनो के बड़े अंतर से जीता था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान पर पहली बार हराया है।

भारत की ओर से बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। वे अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के टॉप स्कोरर बने। उनके अब 2288 रन हो गए हैं। वे टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज भी बने।  इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। गेल 56 और गुप्टिल 76 टी-20 मैच में 103-103 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने यह कारनामा 92 मैचो में किया।

न्यूजीलैंड ने जीता था टॉस

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन बनाए। उसके लिए कोलिन डी ग्रैंडहोम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। ग्रैंडहोम ने 28 गेंद की अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। ग्रैंडहोम के अलावा रॉस टेलर ने 36 गेंद पर 42 रन की पारी खेली। कप्तान केन विलियम्सन ने 20, जबकि कॉलिन मुनरो और टिम सिफर्ट ने 12-12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाज तो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए।

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में टॉप स्कोरर बने

रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में टॉप स्कोरर बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम था। गुप्टिल ने 76 टी-20 में 2272 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित ने 92वें टी-20 में इस आंकड़े को पार किया। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वे अब तक 204 चौके और 102 छक्के लगा चुके हैं। उनसे पहले गुप्टिल के नाम यह रिकॉर्ड था। गुप्टिल के नाम 200 चौके और 103 छक्के हैं।

न्यूजीलैंड ने की थी खराब शुरुआत

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब हुई। उसने महज 15 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। यही नहीं, 50 रन के कुल स्कोर पर उसके कप्तान केन विलियम्सन भी चौथे बल्लेबाज के तौर पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कोलिन डी ग्रैंडहोम और रॉस टेलर ने पारी को थोडा संभाला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 47 गेंद पर 77 रन जोड़े। इस साझेदारी में ग्रैंडहोम ने 28 गेंद में 50 और टेलर ने 19 गेंद पर 22 रन बनाए। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की 170 से ज्यादा का स्कोर बनाएगी, लेकिन ग्रैंडहोम के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड मात्र 26 गेंद पर 31 रन ही बना पाई और तीन विकेट भी गंवाए।

भारत की ओर से क्रुणाल ने तीन और खलील ने दो विकेट लिए, भुवी-हार्दिक ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा । क्रुणाल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब मिला।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad