Advertisement

निर्माता बन गई अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हाथ आजमाते हुए चर्चा में आई हैं। उन्होंने फिल्म ‘एनएच10’ में पहली बार सह-निर्माता का दायित्व संभाला है।
निर्माता बन गई अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान विराट कोहली के साथ आशिकी और आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हाथ आजमाते हुए चर्चा में आई हैं। उन्होंने फिल्म ‘एनएच10’ में पहली बार सह-निर्माता का दायित्व संभाला है।

यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने वाली है।

फिल्म का निर्माण विक्रमादित्य मोटवानी, नील भूपालम, नवदीप सिंह और अनुष्का शर्मा की टीम ने पूरा किया है। फिल्म की कहानी राजमार्ग पर सैर-सपाटे को निकले एक ऐसे दंपती की है जिनका सामना कुछ अपराधियों से हो जाता है और दोनों उनके अत्याचार से डटकर मुकाबला करते हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रे‌लर दिखाया गया जिसमें अनुष्का एक बहादुर लड़की की भूमिका में भी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad