Advertisement

आज हो सकता है महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड चुनावों का ऐलान

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव पर आज चुनाव आयोग की बैठक है। तीनों राज्यों के लिए चुनाव...
आज हो सकता है महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड चुनावों का ऐलान

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव पर आज चुनाव आयोग की बैठक है। तीनों राज्यों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। माना जा रहा है कि अक्टूबर में हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में चुनाव होंगे। झारखंड में दिसंबर में चुनाव के आसार हैं। सूत्रों के मुताबिक झारखंड के विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र और हरियाणा से अलग होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों राज्यों में अक्टूबर में चुनाव हो सकता है और दिवाली से पहले नतीजे आ सकते हैं।  बैठक 4 बजे होगी जिसके बाद आचार सहिंता भी लग सकती है

इस साल महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले शुक्रवार को तीनों चुनाव आयुक्तों और आयोग के आला अधिकारियों की बैठक है। गुरुवार को तीनों चुनाव आयोग महाराष्ट्र के दौरे पर गए थे और चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी। आयोग के सूत्रों के मुताबिक दोनों आयुक्त महाराष्ट्र दौरे से गुरुवार दोपहर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त गुरुवार देर शाम दिल्ली लौट आए हैं।इसके बाद चुनाव तैयारियों पर अंतिम बैठक हो रही है। इस बैठक के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है।

चुनाव आयोग की आज की बैठक में मतदाता सूची, सुरक्षा, अधिकारियों की तैनाती, इवीएम, वीवीपैट जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।  बता दें कि महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी के सामने इन राज्यों में वापसी की चुनौती है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी, झारखंड में जेएमएम और हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में लौटने के लिए जोरदार कोशिश कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad