Advertisement

राजीव गांधी की जयंती पर बोले राहुल- उनकी असामयिक मृत्यु ने मेरे जीवन में एक गहरा शून्य छोड़ा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर देश ने उनको याद किया है। राजीव गांधी के समाधि...
राजीव गांधी की जयंती पर बोले राहुल- उनकी असामयिक मृत्यु ने मेरे जीवन में एक गहरा शून्य छोड़ा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर देश ने उनको याद किया है। राजीव गांधी के समाधि स्थल पर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रगपति प्रणब मुखर्जी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें याद करते हुए कहा कि वह एक दयालु, सौम्य और स्नेही व्यक्ति थे, जिनकी असामयिक मृत्यु ने मेरे जीवन में एक गहरा शून्य छोड़ा है।

'वह एक दयालु, सौम्य और स्नेही व्यक्ति थे'

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि वह एक दयालु, सौम्य और स्नेही व्यक्ति थे, जिनकी असामयिक मृत्यु ने मेरे जीवन में एक गहरा शून्य छोड़ा है। उन्‍होंने कहा, 'मुझे उनके साथ बिताया गया समय याद है और भाग्‍यशाली था कि कई जन्‍मदिन उनके साथ मनाएं जब वह जिंदा थे। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें बहुत याद करता हूं लेकिन वह मेरी यादों में हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वे भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज और लंदन के इम्पीरियल कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले राजीव गांधी वर्ष 1984 में अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारी बहुमत के साथ 40 वर्ष की आयु में भारत के प्रधानमंत्री बन गए थे। वर्ष 1991 में 21 मई को चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी जनसभा के दौरान आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad