Advertisement

शरजाह में बंधक बनाए गए 10 भारतीय नागरिक रिहा, वापस लौटे

शरजाह में नियोक्ता द्वारा कई दिनों तक बंधक बनाकर रखे गए 10 भारतीय नागरिकों को सरकार के प्रयासों से...
शरजाह में बंधक बनाए गए 10 भारतीय नागरिक रिहा, वापस लौटे

शरजाह में नियोक्ता द्वारा कई दिनों तक बंधक बनाकर रखे गए 10 भारतीय नागरिकों को सरकार के प्रयासों से मुक्त करा लिया गया। बुधवार को ये लोग सकुशल भारत लौट आए। ओडिशा के रहने वाले ये लोग रोजगार की तलाश में शरजाह गए थे।

धर्मेंद्र प्रधान ने विदेश मंत्री से किया था मदद का अनुरोध

शरजाह में उन्हें कई दिनों तक बंधक बनाकर रखे जाने की वीडियो और मीडिया रिपोर्ट इसी महीने के पहले हफ्ते में आने के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दखल दिया। उन्होंने फौरन ओडिशा के रहने वाले इन भारतीय नागरिकों की सकुशल रिहाई के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा। उन्होंने विदेश मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रुचि लेकर हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।

मंगलवार को शरजाह में मुक्त हुए थे नागरिक

आखिरकार मंगलवार शाम को दुबई स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास ने भारतीय नागरिकों की सकुशल रिहाई और उन्हें रवाना किए जाने की सूचना दी। बुधवार को सभी भारतीय नागरिक सकुशल अपने देश लौट आए। 

वापस लौटकर प्रधान से की मुलाकात

यह सभी नागरिक जैसे ही आज भारत पहुंचे, सबसे पहले वे धर्मेंद्र प्रधान का आभार करने उनके आवास पहुंच। प्रधान ने सुबह सबसे पहले इन पीड़ितों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य तथा परेशानियों के बारे में बातचीत की। गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय के जरिए धमेंद्र प्रधान लगातार इन लोगों की रिहाई और उन्हें पहुंचाई जा रही मदद की जानकारी लेते रहे। उन्होंने उनके परिवार वालों से भी संकट की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की थी। प्रधान से इन लोगों की मुलाकात के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप सारंगी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad