Advertisement

पद्म पुरस्कार से सम्मानित हुई 106 हस्तियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी बुधवार (22 मार्च) को 106...
पद्म पुरस्कार से सम्मानित हुई 106 हस्तियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी बुधवार (22 मार्च) को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान सबसे पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया गया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को भी सम्मानित किया गया। जानकारी के मुताबिक, कुमार मंगलम बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले चौथे व्यक्ति बन गए हैं।

इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण, दादा बसंत कुमार बिड़ला को पद्म भूषण और उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पद्म पुरस्कार पाने वाले 106 लोगों में 19 महिलाएं भी हैं। 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री दिया गया है। इन पुरस्कारों के नामों का ऐलान 25 जनवरी को किया गया था।

पंडवानी गायिका उषा को भी पद्म श्री से नवाजा गया जहां उन्होंने सम्मान ग्रहण करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के भी पैर छूए और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव समेत कई राजनेता मौजूद रहे।

जानें किन्हें मिला सम्मान

बालकृष्ण दोषी पद्म विभूषण आर्किटेक्ट

श्री सोमनहल्ली पद्म विभूषण लोक कार्य

कुमार मंगलम पद्म भूषण व्यापार और उद्योग

सुमन कल्याणपुर पद्म भूषण कला

कपिल कपूर पद्म भूषण साहित्य एवं शिक्षा

श्री कमलेश पटेल पद्म भूषण अध्यात्म

डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे को साहित्य एवं शिक्षा में योगदान के लिए पद्म श्री से नवाजा गया है।

उषा बरले पद्म श्री कला

श्री मंगला कांत पद्म श्री कला

भानुभाई चितारा पद्म श्री कला

हिराबाईबेन इब्राइमभाई पद्म श्री समाज सेवा

डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा

नाडोजा पिंडिपापनहल्ली पद्म श्री कला

प्रोफ्रेसर महेंद्र पाल पद्म श्री विज्ञान एवं इंजीनियरी

 

सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

नलिनी पार्थसारथी पद्म श्री चिकित्सा

डॉ. हनुमंत राव पद्म श्री चिकित्सा

श्री रमेश रघुनाथ पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा

श्री वीपी अप्पूकुट्टन पद्म श्री समाज सेवा

एस.आर.डी प्रसाद पद्म श्री खेल

श्री चिंतलपाटि पद्म श्री कला

डॉ. बंडी रामकृष्ण रेड्डी पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा

मनोरंजन साहू पद्म श्री चिकित्सा

श्री कोटा सच्चिदानंद पद्म श्री कला

श्री गुरुचरण सिंह पद्म श्री खेल

श्री लक्ष्मण सिंह पद्म श्री समाज सेवा

प्रकाश चंद्र सूद पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा

श्रीमती नैहुनओ पद्म श्री कला

एस. सुब्बरामन पद्म श्री पुरातत्व विज्ञान

श्री विश्वनाथ प्रसाद पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा

श्री धनीराम टोटो पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा

जी. वेलूच्यामि पद्म श्री चिकित्सा

करमा वांगचु पद्म श्री समाज सेवा

गुलाम मुहम्मद पद्म श्री कला

जोधइया बाई पद्म श्री कला

डॉ. संकुरात्रि पद्म श्री समाज सेवा

श्री रामन पद्म श्री कृषि

श्री नरेंद्र चंद्र पद्म श्री लोक कार्य

श्री वडीवेल गोपाल पद्म श्री समाज सेवा

हेमचंद्र गोस्वामी पद्म श्री कला

पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण दिया गया।

प्रीतिकना गोस्वामी पद्म श्री कला

मोदादुगु विजय पद्म श्री विज्ञान एवं इंजीनियरी

दिलशाद हुसैन पद्म श्री कला

भिकू रामजी पद्म श्री समाज सेवा

रतन सिंह जग्गी पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा

बिक्रम बहादुर पद्म श्री समाज सेवा

राकेश झुनझुनवाला पद्म श्री व्यापार और उद्योग

रतन चंद्र कर पद्म श्री चिकित्सा

गुरु कुप्पैया कल्याणसुंदरम पद्म श्री कला

श्री महिपतराय पद्म श्री कला

मागुणी चरण पद्म श्री कला

डॉ. अरविंद कुमार पद्म श्री विज्ञान एवं इंजीनियरी

श्री रिसिंगबोर पद्म श्री कला

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement