Advertisement

‘राहुल दौर’ आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है यानी आज से कांग्रेस में ‘राहुल...
‘राहुल दौर’ आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है यानी आज से कांग्रेस में ‘राहुल युग’ का आरंभ हो गया है। सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अलावा अन्य पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

राहुल की ताजपोशी से पहले ही पार्टी मुख्यालय और राहुल गांधी के आवास के बाहर का नजारा देखने योग्य था। इन दोनों ही जगहों पर इकट्ठा होकर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाते दिखे। ताजपोशी से पहले दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर जश्न का माहौल नजर आया। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता खुशी में झूमते दिखे। लोग पोस्टर और बैनरों के साथ वहां पर पटाखे फोड़ते और राहुल के समर्थन में नारे लगाते दिखे।

इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय के आस पास का पूरा क्षेत्र राहुल गांधी के पोस्टरों और होर्डिंग से भरा हुआ देखा जा सकता है। तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि समर्थकों के लिए यहां पर लड्डू मंगवाया गया है और वे नाच गाने के साथ इस पल को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

वहीं, बात करें राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद की तो नजारा कुछ ऐसा नजर आया। कहीं लोग मिठाई बांटते और खाते दिख रहे हैं तो कहीं पार्टी कार्यकर्ता नाचते-गाते, पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें तस्वीरें.......

राहुल की ताजपोशी से पहले रेल भवन से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च करते पार्टी कार्यकर्ता... 

पार्टी दफ्तर के बाहर की ये खास तस्वीर....

ये है राहुल के घर, 12 तुग़लक़ लेन के बाहर की कुछ फोटोज़....

 हाथ में बैनर लिए पटाखे फोड़ते दिखे कार्यकर्ता.....

 

इस तरह का बैनर हाथ में लिए घूमते दिखे कार्यकर्ता....

राहुल की ताजपोशी के बाद न सिर्फ दिल्ली में ही बल्कि केरल के त्रिवेंद्रम में मिठाई और पटाखे जलाते दिखे कार्यकर्ता...

राहुल गांधी द्वारा पार्टी की कमान संभालने के बाद पंजाब में ढोल की ताल पर थिरकते नजर आए लोग....

 

बैंगलुरु में नजारा कुछ ऐसा दिखा....

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर का नजारा....

 

सोनिया गांधी ने कहा कि एक युवा नेतृ्त्व से पार्टी में नया जोश आएगा। उन्होंने कहा कि राहुल मेरा बेटा है उसकी तारीफ करना उचित नहीं है, लेकिन राजनीति में आने पर उसने एक ऐसे भयंकर शख्स का सामना किया, जिससे वह निडर बन गया है।

 

इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में डर का माहौल है, राहुल मुश्किल दौर में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad