Advertisement

भारतीय अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की गिरावट, कांग्रेस ने साधा निशाना

कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की...
भारतीय अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की गिरावट, कांग्रेस ने साधा निशाना

कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, "जीडीपी 24% गिरा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट।" उन्होंने आगे कहा कि सरकार का हर चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े सोमवार को जारी किए। इन आंड़ो में जीडीपी में भारी गिरावट दिखी है। सकल घरेलू उत्पाद में इससे वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये 25 मार्च को पूरे देश में ‘लॉकडाउन’ (बंद) लगाया था। इसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। केंद्र ने 20 अप्रैल से धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियों को मंजूरी देनी शुरू की। ज्यादातर रेटिंग एजेंसियों और विशेषज्ञों ने देश के जीडीपी में 2020-21 में गिरावट का अनुमान जताया है।

इस बीच, चीन की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि जनवरी-मार्च, 2020 तिमाही में 6.8 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement