Advertisement

फैंस का इंतजार खत्मः एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, मुंबई में लिए सात फेरे

फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार था गुरुवार को वो पूरा हो गया है। बॉलीवुड सितारे रणबीर से सात फेरे लेने...
फैंस का इंतजार खत्मः  एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, मुंबई में लिए सात फेरे

फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार था गुरुवार को वो पूरा हो गया है। बॉलीवुड सितारे रणबीर से सात फेरे लेने के बाद अब आलिया मिसेज कपूर बन गई हैं।  आलिया और रणबीर ने वास्तु में सात फेरे लिए। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की। इसके साथ ही शादी के दौरान ऋषि कपूर को भी श्रद्धांजलि दी गई थी।

आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित द्वारा कराई गई। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधी। शादी में भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए, लेकिन शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो को फूलों से सजाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहे हैं। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी द्वारा मीडिया को दिए बयान के मुताबिक शादी में कपूर और भट्ट परिवार का कोई भी सदस्य शादी में परफॉर्म नहीं करेगा।

बता दें आलिया और रणबीर की शादी की रस्में 13 अप्रैल को शुरू हो गई थीं। मेहंदी फंक्शन में सेलेब्स के पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। आलिया और रणबीर की शादी की तारीख बीती रात ही उनकी मां नीतू कपूर ने कंफर्म की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad