Advertisement

दिल की बीमारी के चलते सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह अस्पताल में भर्ती, फैंस ने की दुआ

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इससे परिवार के सभी सदस्य, प्रशंसक...
दिल की बीमारी के चलते सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह अस्पताल में भर्ती, फैंस ने की दुआ

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इससे परिवार के सभी सदस्य, प्रशंसक और मित्र सदमे में आ गए थे। अब सुशांत के पिता पिता केके सिंह अस्पताल में भती हैं। सुशांत के पिता के हाल ही में दिल की बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केके सिंह इस वक्त हरियाणा के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जहां से उनकी एक तस्वीर सामने आई है। हलांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है, लेकिन उनका इलाज अभी भी जारी है।

तस्वीर में उनके पिता केके सिंह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे है,जिसमें सुशांत की दोनों बहने प्रियंका और मीतू नजर आ रहीं हैं। साथ में उनके पिता को भी बिस्तर पर आराम करते हुए देखा गया है। तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी है जिसमें लिखा है सुशांत सिंह राजपूत के पिता हार्ट की समस्या के कारण एशियन हॉस्पिटल फरीदाबाद में हैं। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

तस्वीर पर फैंस के लगातार कमेंट्रस आ रहे हैं। वहीं फैंस कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआं मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाइए साहब आप एक फाइटर हैं" जबकि दूसरे ने कमेंट किया, ' काफी समय बाद परिवार को मुस्कुराते देख, अच्छा लगा। "

बता दें 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया थ। उनका शव उनके कमरे से मिला था। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताया और कुछ समय बाद सुशांत का केस मुंबई पुलिस से सीबीआई के हाथ में आ गया। सीबीआई के बाद इस केस में ईडी और एनसीबी की भी एंट्री हुई। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में कई एक्टर्स से पूछताछ की। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक को गिफ्तार भी किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad