Advertisement

श्रीदेवी की जयंती पर उनकी 5 सफल हिन्दी फिल्में

आज श्रीदेवी की जयंती है। 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्म लेने वाली श्रीदेवी हिन्दी सिनेमा की सबसे...
श्रीदेवी की जयंती पर उनकी 5 सफल हिन्दी फिल्में

आज श्रीदेवी की जयंती है। 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्म लेने वाली श्रीदेवी हिन्दी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। आज श्रीदेवी की जयंती पर उनकी फिल्मों पर नजर डालते हैं। 

 

 

 

 

चांदनी ( 1989 )

 

 

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म "चांदनी" हिंदी सिनेमा की सफल फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म ने जहां एक तरफ यश चोपड़ा को बुरे दौर से बाहर निकाला, वहीं दूसरी तरफ श्रीदेवी को सुपरस्टार की तरह स्थापित करने का भी काम किया। फिल्म "चांदनी" से श्रीदेवी की सफेद ड्रेस, उनका नृत्य देशभर में लोकप्रिय हो गया। फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना नजर आए थे। 

 

 

 

 

 

 

 

चालबाज (1989 ) 

 

निर्देशक पंकज पराशर की फिल्म चालबाज श्रीदेवी की उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जिसमें श्रीदेवी की सादगी और चुलबुला अंदाज, दोनों ही नजर आया। फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल निभाया। फिल्म में श्रीदेवी के साथ सनी देओल और रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई। 

 

 

 

 

 

 

सदमा ( 1983 )

 

सदमा निर्देशक बालू महेन्द्र की फिल्म है। फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई, जो एक एक्सीडेंट के कारण छोटी बच्ची की तरह व्यवहार करने लगती है। श्रीदेवी और कमल हासन के अभिनय से सजी "सदमा" बेहद भावुक करने वाली फिल्म है। 

 

 

 

 

मिस्टर इंडिया ( 1987 )

 

मिस्टर इंडिया श्रीदेवी की सफल फिल्म है। इसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया और फिल्म के निर्माता बोनी कपूर बने। फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। मिस्टर इंडिया को श्रीदेवी के डांस और अभिनय के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। "हवा हवाई" और "काटे नहीं कटते ये दिन ये रात" जेसे गीत बेहद लोकप्रिय हुए।

 

 

 

 

 

इंग्लिश विंग्लिश ( 2012 ) 

 

श्रीदेवी उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल रहीं, जिन्होंने कमर्शियल और संजीदा, दोनों किस्म के किरदारों को बेहतरीन ढंग से निभाया। इंग्लिश विंग्लिश फ़िल्म मेकर गौरी शिंदें की फिल्म है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार के सम्मान के लिए अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए संघर्ष करती है। फिल्म में श्रीदेवी के साथ अभिनेता आदिल हुसैन नजर आए। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement