Advertisement

सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल...
सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। अभिनेत्री सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की भी अपील की।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’ एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस के साथ ही लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, पूजा हेगड़े सहित तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने बधाई दी है।


गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में एक- दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी। बीते दिनों प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा लिया था, जिसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरें छाई रही थीं। हालांकि, बाद में यह महज अफवाह साबित हुई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad