Advertisement

चौथी बार भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं कनिका कपूर, परिवार वालों ने जताई चिंता

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट लगातार चौथी बार भी पॉजिटिव आया है। इस जानकारी के बाद...
चौथी बार भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं कनिका कपूर, परिवार वालों ने जताई चिंता

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट लगातार चौथी बार भी पॉजिटिव आया है। इस जानकारी के बाद परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है। कनिका कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 20 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुईं। वह 9 मार्च को लंदन से आईं थी फिर कानपुर और लखनऊ की यात्रा की। इसी दौरान उन्हें खांसी और बुखार हो गया।

बता दें कि कनिका ने कई पार्टी और समारोहों में हिस्सा लिया था। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। वायरस के लक्षण सामने आने के बाद कनिका को 20 मार्च को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। राहत की बात ये रही कि कनिका ने जिन भी लोगों के साथ पार्टी में हिस्सा लिया था, उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया।

कनिका फिलहालसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती है। बता दें कि उनके स्टारडम व्यवहार के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा आलोचना की गई थी। इस बीच, उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा, "हम अब टेस्ट रिपोर्ट पर चिंतित हैं। इस लॉकडाउन में, हम उसे उन्नत उपचार के लिए एयरलिफ्ट भी नहीं कर सकते। हम केवल उसके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। ”
डॉक्टरों ने हालांकि कहा कि गायिका की हालत स्थिर है।

दूसरी ओर कनिका कपूर ने बीती रात पहली बार अस्पताल से पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया था। साथ ही ये भी बताया कि उन्हें घर जाने का इंतजार है। उन्हें अपने परिवार और बच्चों की याद सता रही है। कनिका ने पोस्ट में लिखा- सोने जा रही हूं। आप सभी को अपना प्यार भेज रही हूं।सेफ रहें। आप सभी का मेरी चिंता करने के लिए शुक्रिया। लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। उम्मीद है कि मेरा अगला कोरोना टेस्ट नेगेटिव होगा। अपने बच्चों और फैमिली के पास जाने का इंतजार है। मैं उन्हें बहुत मिस कर रही हूं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad