Advertisement

जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना की बढ़ीं मुश्किलें, वारंट जारी

बॉलीवुड की दुनियां में हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुसीबतें थमने का नाम...
जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना की बढ़ीं मुश्किलें, वारंट जारी

बॉलीवुड की दुनियां में हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ मानहानि के आरोपों पर कोर्ट में पेश नहीं होने पर अंधेरी मेट्रोपोलिटन अदालत ने सोमवार को उनके खिलाफ एक जमानती वारंट जारी किया है।

कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने 1 फरवरी को कंगना को समन जारी कर 1 मार्च को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। कंगना सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुई जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 मार्च तय कर दी है।

बता दें, कंगना पर आरोप है कि उन्होंने जावेद अख्तर पर आधारहीन आरोप लगाते हुए उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी। अख्तर का दावा है कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी साक्षात्कारों में बॉलीवुड में ‘‘गुटबाजी’’ का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम इसमें घसीटा था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि जावेद अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपरिधिक शिकायत दर्ज की गई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad