Advertisement

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

देश में हर गुजरते दिन के साथ कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले महीने से, कई बॉलीवुड हस्तियों के...
जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

देश में हर गुजरते दिन के साथ कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले महीने से, कई बॉलीवुड हस्तियों के वायरस से संक्रमित होने की खबरें सामने आई हैं। करीना कपूर खान, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर का कोरोना पॉजिटिव परिक्षण किया गया। इस लिस्ट में आज बॉलिवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी का भी नाम जुड़ गया है। अभिनेता ने अपने सभी प्रशंसकों को अपनी पत्नी प्रिया के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं 3 दिन पहले किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था जिसके बाद मुझे पता चला कि उसे कोविड है। इसके बाद प्रिया और मै कोरोना पॉजिटिव हो गए। हम किसी के संपर्क में न आए इसलिए हम क्वारंटाइन हैं। हम दोनों को ही वैक्सीन लग चुकी है। हमने हल्के लक्षणों का अनुभव किया है। कृपया आप स्वस्थ्य रहें और मास्क पहने रहें।

बता दें कि बॉलीवुड में कोरोना वायरस तेजी से फैलता दिख रहा है। दो दिन पहले मृणाल ठाकुर भी कोरोना से संक्रमित हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad