Advertisement

कौन हैं सोनिया कपूर, जिनसे हिमेश रेशमिया ने रचाई शादी

इन दिनों बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में शादी का सिलसिला चल रहा है। एक ही सप्ताह में बॉलीवुड के तीन सितारे...
कौन हैं सोनिया कपूर, जिनसे हिमेश रेशमिया ने रचाई शादी

इन दिनों बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में शादी का सिलसिला चल रहा है। एक ही सप्ताह में बॉलीवुड के तीन सितारे शादी के बंधन में बंध गए। जब सब सोनम कपूर की शादी में व्यस्त थे, तब अचानक नेहा धूपिया ने शादी कर ली। इसके बाद अब मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया का नाम भी इसमें जुड़ गया है। हिमेश रेशमिया ने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोनया कपूर से शादी कर ली है।

कौन हैं सोनिया कपूर?

कई सीरियल्स में कर चुकी हैं काम

सोनिया ने कई टीवी सीरियल्‍स में काम किया है। पिछले काफी समय से वे हिमेश रेशमिया की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोनिया ने 'किट्टी पार्टी' (रुखसाना), 'पिया का घर' (श्‍वेता), 'आ गले लग जा' (प्रीति), 'सती...सत्‍य की शक्ति' (सानिका), 'जय हनुमान' (मंदोदरी), 'कभी-कभी' (नीलू निगम), 'कुसुम' (नैना बजाज), 'कभी हां कभी ना' (अवंतिका), 'जारा' (जारा), 'कैसा ये प्‍यार है' (नैना खन्‍ना),  'जुगनी चली जलंधर' (मंजीत भल्‍ला), 'नीली आंखें' (नीलू निगम), 'लव यू जिंदगी' (मिताली कपूर), 'येस बॉस' (मीरा श्रीवास्‍तव) और 'जय गणेश' (लक्ष्मी) जैसे सीरियल्‍स में काम किया है। सोनिया को सबसे ज्‍यादा सीरियल 'किट्टी पार्टी' में निभाए गए किरदार रुखसाना के लिए जाना जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों से वे किसी प्रोजेक्‍ट में नजर नहीं आ रही है।  

गौरतलब है कि सोनिया से शादी करने से पहले हिमेश ने अपनी पहली पत्‍नी कोमल से नाता तोड़ लिया था। हिमेश और कोमल का एक बेटा भी है। हिमेश रेशमिया जब 21 साल के थे तब साल 1995 में उनकी शादी कोमल से हुई थी। इस शादी के 22 साल बाद साल 2017 में हिमेश ने पत्नी कोमल से तलाक ले लिया था। हिमेश रेशमिया ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर के साथ शादी करने के बाद 11 मई को रिसेप्शन पार्टी दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement