Advertisement

क्रूज ड्रग्स मामलाः जमानत पर रिहा आर्यन खान पहुंचे एनसीबी दफ्तर, जाने क्या थी वजह

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को मुंबई एनसीबी दफ्तर पहुंचे। जमानत...
क्रूज ड्रग्स मामलाः जमानत पर रिहा आर्यन खान पहुंचे एनसीबी दफ्तर, जाने क्या थी वजह

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को मुंबई एनसीबी दफ्तर पहुंचे। जमानत की शर्तों के अनुसार आर्यन खान को हर शुक्रवार एनसीबी के दफ्तर जाकर हाजिरी लगानी होती है। कोर्ट ने आर्यन को बेल तो दी थी, लेकिन उनके सामने 14 शर्तें भी रखी थीं।

आर्यन खान 29 अक्टूबर को जमानत मिलने के बाद पिछले हफ्ते 5 नवंबर को पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे थे, जब वह एनसीबी दफ्तर हाजिरी लगाने पहुंचे थे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कई अन्य बातों के अलावा, यह निर्धारित किया था कि उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी, अपने पासपोर्ट जमा करने होंगे और बिना पूर्व अनुमति के मुंबई या भारत से बाहर नहीं जाना होगा।

लक्जरी जहाज कॉर्डेलिया क्रूज पर 2 अक्टूबर को एनसीबी की छापेमारी के बाद आर्यन को भी हिरासत में लिया गया था। सभी आठ को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। कथित क्रूज रेव पार्टी की बाद की जांच में, एनसीबी ने कुछ विदेशी नागरिकों सहित 12 और लोगों को गिरफ्तार किया, और अधिकांश अब जमानत पर हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad