Advertisement

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज "क्रिमिनल जस्टिस" सीजन 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च

सफल फ़िल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी की कामयाब वेब सीरीज "क्रिमिनल जस्टिस" के तीसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च...
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज

सफल फ़िल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी की कामयाब वेब सीरीज "क्रिमिनल जस्टिस" के तीसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। तीसरे सीजन की थीम 'अधूरा सच' है, जिसे पंकज त्रिपाठी कोर्ट में पूरा करते हुए दिखाई देंगे। सीरीज के तीसरे सीजन में एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद की भी एंट्री हुई है। वेब सीरीज 26 अगस्त 2022 को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Trailer link :

 "क्रिमिनल जस्टिस" के पहले दो सीजन बहुत कामायाब रहे थे। जहां एक ओर पहले सीजन में विक्रांत मैसी ने दर्शकों का मनोरंजन किया था, वहीं दूसरे सीजन में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों को मुरीद बनाया। दोनों ही सीजन में पंकज त्रिपाठी ने वकील माधव मिश्रा की भूमिका में सभी को बहुत प्रभावित किया। पंकज त्रिपाठी के साथ साथ मीता वशिष्ठ, अनुप्रिया गोयनका ने के दोनों सीजन में महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।

आम तौर पर फ़िल्मों में वकीलों की छवि मक्कार, चालू, संवेदनहीन, गंभीर दिखाई जाती रही है। इसके ठीक विपरीत पंकज त्रिपाठी मुहल्ले के बड़े भैया नज़र आते हैं। उनकी हंसी, बोलने का तरीक़ा, उनकी संवेदनशील छवि, जिस तरह स्क्रीन पर नज़र आती है, वह दर्शक को बिना प्रभाव के नहीं छोड़ती।सीरीज के तीसरे सीजन में अपने किरदार के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कहा, “नए सीज़न में, वह (माधव मिश्रा) एक नए रोमांच पर निकलते हैं, जहां वह हमारे कानूनों की सीमाओं पर सवाल उठाते हैं।

तीसरे सीजन को रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने कहा, “इस बार हम न्यायपालिका और उसकी सीमाओं पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।" पहले दो सफल सीजन के दर्शकों को पंकज त्रिपाठी से बहुत उम्मीदें हैं। यह आने वाला समय ही बताएगा कि उम्मीदें किस कदर सही साबित होती है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement