Advertisement

अदाकारा वैजयंती माला के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनकी महत्वपूर्ण फिल्मों के बारे में

आज हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा वैजयन्ती माला का जन्मदिन है। 13 अगस्त 1936 को जन्म लेने वाली अभिनेत्री...
अदाकारा वैजयंती माला के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनकी महत्वपूर्ण फिल्मों के बारे में

आज हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा वैजयन्ती माला का जन्मदिन है। 13 अगस्त 1936 को जन्म लेने वाली अभिनेत्री वैजयंती माला अपने नृत्य कौशल के लिए विशेष रूप से जानी जाती हैं। वैजयंती माला के जन्मदिन पर,उनकी महत्वपूर्ण फिल्मों पर एक नजर।

 

 

 

 

देवदास ( 1955 )

 

बिमल रॉय की फिल्म "देवदास" में वैजयंतीमाला ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया और अपनी दमदार अभिनय प्रतिभा से पहचान बनाई। फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आने वाले वर्षों में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला ने कई कामयाब फिल्में एक साथ बनाईं।

 

 

 

 

 

 

 

मधुमती (1958)

 

 

बिमल रॉय की फिल्म "मधुमती" वैजयंती माला के करियर की महत्वपूर्ण फ़िल्म रही। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में अपनी विशेष पहचान बनाई। यह फिल्म पुनर्जन्म के विषय पर बनने वाली पहली फिल्म थी। फिल्म में प्राण, दिलीप कुमार ने वैजयंती माला के साथ अहम भूमिका निभाई। 

 

 

 

 

 

संगम ( 1964 )

 

वैजयंती माला शो मैन राज कपूर के साथ किसी फिल्म में काम करना चाहती थीं। "संगम" फिल्म का हिस्सा बनकर वैजयंती माला की इच्छा पूरी हुई। फिल्म में राज कपूर और राजेन्द्र कुमार ने वैजयंती माला के साथ मुख्य भूमिका निभाई। 

 

 

 

 

 

 

 

नया दौर (1957)

 

नया दौर को हिन्दी सिनेमा की सफल फिल्म माना जाता है। इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म को खूब पसंद किया गया। दिलीप कुमार और वैजयंती माला की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा। फिल्म का गीत संगीत देशभर में लोकप्रिय हुआ। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad