हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह दुनिया को अलविदा कहा। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी थी और वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे। असलम खान की उम्र करीब 90 साल थी। पिछले कुछ दिनों से वह मुंबई के लीलावती अस्पताल भर्ती थे।
असलम खान के निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है। असलम खान के भाई एहसान खान के साथ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। वे भी कोरोना संक्रमित हैं। एहसान खान की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
बता दें कि दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान और असलम खान दोनों का कोविड-19 टेस्ट हाल ही में पॉजिटिव आया था। इसी के बाद ही उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असलम और एहसान खान दोनों को ही सांस फूलने की शिकायत की थी।