Advertisement

मशहूर हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का है आज जन्मदिन, जानें उनकी कामयाब फिल्मों के बारे में

आज हिंदी सिनेमा के सफल हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्मदिन है। 14 अगस्त सन 1957 को जन्म लेने वाले अभिनेता...
मशहूर हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का है आज जन्मदिन, जानें उनकी कामयाब फिल्मों के बारे में

आज हिंदी सिनेमा के सफल हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्मदिन है। 14 अगस्त सन 1957 को जन्म लेने वाले अभिनेता जॉनी लीवर को उनके अंदाज, कॉमिक टाइमिंग और विशेष हाव भाव के लिए जाना जाता है। जॉनी लीवर के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

बाजीगर (1993 )

 

बाजीगर फिल्म निर्देशक अब्बास मस्तान की फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, काजोल मुख्य भूमिका में नजर आईं। फिल्म में जॉनी लीवर की एक्टिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया। उनके संवाद "अंजलि के लिए फोन है" लोकप्रिय हुआ। फिल्म ने कामायबी हासिल की और इस फिल्म से जॉनी लीवर भी काफी पसंद किए गए। 

 

 

 

 

खिलाड़ी (1992)

 

खिलाड़ी हिंदी सिनेमा की सफल फिल्म है। इसके निर्देशक अब्बास मस्तान हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका अक्षय कुमार, दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का ने निभाई। फिल्म सुपरहिट रही और जॉनी लीवर की भूमिका को खूब पसंद किया गया।

 

 

 

 

 

राजा हिन्दुस्तानी (1996 )

 

राजा हिन्दुस्तानी हिंदी सिनेमा की सफल फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया। फिल्म में मुख्य भूमिका आमिर खान, करिश्मा कपूर ने निभाई। फिल्म में जॉनी लीवर ने बलवंत सिंह का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म बेहद कामयाब रही। इसे आमिर खान के फिल्मी करियर की महत्वपूर्ण फ़िल्म माना जाता है। 

 

 

 

 

फिर हेरा फेरी (2006 )

 

फिल्म फिर हेरा फेरी निर्देशक नीरज वोरा की फिल्म है। यह सुपरहिट फिल्म "हेरा फेरी" का सीक्वल है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में जॉनी लीवर का निभाया मुन्ना भाई काफी पसंद किया गया। फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

 

 

 

कुछ कुछ होता है (1998)

 

कुछ कुछ होता है निर्देशक निर्माता करण जौहर की फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म बेहद कामयाब रही। स्क्रीन पर जॉनी लीवर और फरीदा जलाल की नोंक झोंक खूब पसंद की गई। 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad