Advertisement

कलिंग साहित्य महोत्सव बुक अवॉर्ड्स 2020-21 का ऐलान, इन पुस्तकों को मिलेगा सम्मान; जानें- किसे मिली है सूची में जगह

कलिंग साहित्य महोत्सव ने अपने 'बुक अवॉर्ड 2020-21' की घोषणा कर दी है। भुवनेश्वर में 10 दिसंबर से होने जा रहे...
कलिंग साहित्य महोत्सव बुक अवॉर्ड्स 2020-21 का ऐलान, इन पुस्तकों को मिलेगा सम्मान; जानें- किसे मिली है सूची में जगह

कलिंग साहित्य महोत्सव ने अपने 'बुक अवॉर्ड 2020-21' की घोषणा कर दी है। भुवनेश्वर में 10 दिसंबर से होने जा रहे साहित्य महोत्सव में कई पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। यह 'केएलएफ बुक अवॉर्ड' साहित्य की विभिन्न विधाओं जैसे- कविता संग्रह, अनुवाद, भाषा, बिजनेस, पर्यावरण, आत्मकथा, जीवनी, बच्चों की पुस्तक, खेल तथा सामरिक मामलों पर लिखी गई पुस्तकों के लिए प्रदान किया जाता है। इस बार कलिंग लिटरेरी फेस्टिवल मंदिरों की नगरी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 10, 11 और 12 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है।

कलिंग साहित्य महोत्सव के संस्थापक रश्मि रंजन परिदा ने बताया कि कलिंग लिटरेरी फेस्टिवल में साहित्यकारों, कलाकारों, पाठकों और अन्य लोगों को कई नए अनुभव मिलेंगे। इस महोत्सव में लेखक, शिक्षाविद, नीति निर्माता, साहित्यिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता, कानून निर्माता, सरकारी अधिकारी, कॉरपोरेट जगत के दिग्गज, आध्यात्मिक विचारक और छात्र समेत समाज के हर वर्ग के लोगों को रचनात्मक वातावरण मिलता है। यहां लोग अपने पसंदीदा लेखकों, कलाकारों से मिलते हैं और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।


इस वर्ष बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुनी गई पुस्तकें-

 केएलएफ नॉन-फिक्शन बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड (7 किताबें)

1- संदीप बमज़ाई की पुस्तक ‘प्रिंसिस्तान: हाउ नेहरू, पटेल एंड माउंटबेटन मेड इंडिया’ (रूपा पब्लिकेशन- 2020)
2- शशि थरूर और समीर सरन की पुस्तक 'द न्यू वर्ल्ड डिस्ऑर्डर एंड द इंडियन इंपेरेटिव' (एलेफ बुक कंपनी - 2020)
3- विनय सीतापति की पुस्तक 'जुगलबंदी: द बीजेपी बिफोर मोदी' (पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया- 2020)
4- पवन कुमार वर्मा की 'द ग्रेट हिंदू सिविलाइजेशन: अचीवमेंट, नेगलेक्ट, बायस एंड द वे फॉरवर्ड' (वेस्टलैंड-2021)
5- टीएम कृष्णा की पुस्तक 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ मृदंगम मेकर्स' (कॉन्टेक्स्ट, वेस्टलैंड- 2020)
6- प्रेम प्रकाश की पुस्तक 'रिपोर्टिंग इंडिया' (पेंग्विन रैंडम हाउस-2020)
7- आशुतोष भारद्वाज की पुस्तक 'द डेथ स्क्रिप्ट' (हार्पर कोलिंस इंडिया- 2020)

केएलएफ फिक्शन बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड (5 किताबें)

1- जाह्नवी बरुआ का उपन्यास 'अंडरटो' (पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया- 2020)
2- नमिता गोखले और मालाश्री लाल की पुस्तक 'बिट्रेड बाय होप: ए प्ले ऑन द लाइफ ऑफ माइकल मधुसूदन दत्त' (हार्पर कोलिंस इंडिया- 2020)
3- तराना हुसैन खान की पुस्तक 'द बेगम एंड द दास्तान' (वेस्टलैंड- 2021)
4- अश्विनी सांघी की पुस्तक 'द वॉल्ट आफ विष्णु' (वेस्टलैंड- 2020)
5- अशोक कौल की पुस्तक 'अंडरकवर इन बांदीपोरा' (वितास्ता पब्लिकेशन-2020) 

केएलएफ पोएट्री बुक ऑफ द ईयर (5 किताबें)
  
1- गुलज़ार का काव्य संग्रह 'ए पोएम ए डे' (हार्पर कोलिंस इंडिया- 2020)
2- ग्रेटा राणा की पुस्तक 'फ्रॉम कैसलफ़ोर्ड टू काठमांडू' (वज्र बुक्स, काठमांडू- 2021)
3- अभय कुमार के दो संग्रह 'कालिदास: मेघदूत- द क्लाउड मैसेंजर' और 'कालिदास: ऋतुसंहारम- द सिक्स सीज़न्स' (ब्लूम्सबरी-2021)
4- बसन्त चौधरी का गज़ल संग्रह 'अनेक पल और मैं' (वाणी प्रकाशन- 2021)

केएलएफ हिंदी बुक ऑफ द ईयर (5 किताबें)


1- नीलाक्षी सिंह की पुस्तक 'खेला' (सेतु प्रकाशन- 2021)
2- अलका सरावगी की पुस्तक 'कुलभूषण का नाम दर्ज कीजिए' (वाणी प्रकाशन- 2020)
3- ममता कालिया की पुस्तक 'अंदाज़-ए-बयाँ उर्फ़ रवि कथा' (वाणी प्रकाशन- 2020)
4- प्रवीण कुमार झा की पुस्तक 'वाह उस्ताद' (राजपाल एंड सन्स- 2020)
5- शिरीष खरे का रिपोतार्ज 'एक देश बारह दुनिया' (राजपाल एंड सन्स 2021)

केएलएफ बुक इन ट्रांसलेशन ऑफ द ईयर (एक किताब)

1- तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन की 'एस्ट्यूरी' अनुवादक- नंदनी कृष्णन (एका, वेस्टलैंड- 2020)

केएलएफ भाषा सम्मान (एक किताब)

1- मनोरजंन ब्यापारी की पुस्तक 'द रनअवे बॉय' (एका वेस्टलैंड- 2020)

केएलएफ डेब्यू बुक अवार्ड (एक किताब)

1- सोनू सूद और मीरा अय्यर की पुस्तक 'आई एमे नो मसीहा' (पेंग्विन ग्रुप)

केएलएफ बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड (3 किताबें)

1- आरसी भर्गव की पुस्तक 'गेटिंग कॉम्पिटेटिव: ए प्रेक्ट्रिशनरीस गाइड फॉर इंडिया' (हार्पर कोलिंस इंडिया- 2020) 
2- उर्जित पटेल की पुस्तक 'ओवरड्राफ्ट: सेविंग द इंडियन सेवर' (हार्पर कोलिंस इंडिया- 2020)
3- तमल बंदोपाध्याय की पुस्तक 'पैनडेमोनियम: द ग्रेट इंडियन बैंक ट्रेजेडी' (रोली बुक्स- 2020)

केएलएफ कूटनीति/रणनीतिक मामलों की पुस्तकें (3 किताबें)

1- एस. जयशंकर की पुस्तक 'द इंडिया वे : स्ट्रैटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड' (हार्पर कोलिंस इंडिया- 2020)
2- ज़ोरावर दौलत सिंह की पुस्तक 'पॉवरशिफ्ट: इंडिया-चाइना रिलेशन्स इन ए मल्टीपोलर वर्ल्ड' (पैन मैकमिलन- 2020) 
3- सुब्रह्मण्यम स्वामी की पुस्तक 'हिमालयन चैलेंज: इंडिया, चाइना एंड द क्वेस्ट फॉर पीस' (रूपा पब्लिकेशंस- 2020)

केएलएफ एंवायरमेंटल बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड (2 किताबें)

1- शेखर पाठक की पुस्तक 'हरी भरी उम्मीद' (वाणी प्रकाशन- 2020) एवं 'द चिपको मूवमेंट: ए प्युपल्स हिस्ट्री' (परमानेंट ब्लैक- 2020) 
2- अमिताभ घोष की पुस्तक 'जंगलनामा' (हार्पर कोलिंस इंडिया- 2021)

केएलएफ महिला/ दलित/आदिवासी/अल्पसंख्यक साहित्य पुरस्कार (5 किताबें)

1- गोपीनाथ मोहंती की पुस्तक 'हरिजन', अनुवाद- बिक्रम दास (एलेफ बुक कंपनी- 2021)
2- सुदर्शन रामबद्रन और गुरु प्रकाश पासवान की पुस्तक 'मेकर्स ऑफ मॉर्डन दलित हिस्ट्री' (पेंग्विन रैंडम हाउस- 2021)
3- बानी बसु की पुस्तक 'ए प्लेट ऑफ व्हाइट मार्बल', अनुवाद- नंदिनी गुहा (नियोगी बुक्स- 2020)
4- प्रदीप श्रीवास्तव की पुस्तक 'रामविलास पासवान: संकल्प, साहस और संघर्ष' (पेंग्विन रैंडम हाउस- 2020)
5- शाफे किदवई की पुस्तक 'सर सैयद अहमद खान: रीजन, रिलीजन एंड नेशन (राऊटलेज, लंदन- 2021)

केएलएफ आत्मकथा तथा जीवनी अवॉर्ड (5 किताबें)

1- तेनज़िन गेयचे टेथोंग की पुस्तक 'हिज हायनेस द फोर्टीन दलाई लामा' (रोली बुक्स- 2020)
2- गोपालकृष्ण गांधी की 'रेस्टलेस एज मर्करी: माय लाइफ एज ए यंग मैन मोहनदास करमचंद  गांधी' (एलेफ बुक- 2021)
3- यतीन्द्र मिश्र की पुस्तक 'अख़्तरी: द लाइफ एंड म्युजिक ऑफ बेगम अख़्तर' (हार्पर कोलिंस इंडिया- 2021)
4- रशीद किदवई की पुस्तक 'भारत के प्रधानमंत्री' (राजकमल प्रकाशन- 2021)
5- जॉन ज़ुब्रज़ीकी की 'द हाउस ऑफ़ जयपुर: द इनसाइड स्टोरी ऑफ़ इंडियाज़ मोस्ट ग्लैमरस रॉयल फ़ैमिली' (जगरनॉट 2020)

केएलएफ चिल्ड्रन बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड (2 किताबें)

1- रस्किन बॉन्ड की पुस्तक 'मिरिकल एट हैप्पी बाज़ार: माई बेस्ट स्टोरीज़ फॉर चिल्ड्रन' (एलेफ बुक- 2020)
2- सुधा मूर्ति की पुस्तक 'ग्रैंडपेरेंट्स बैग ऑफ स्टोरीज़' (पेंग्विन रैंडम हाउस- 2020)

केएलएफ स्पोर्ट्स बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड (एक किताब)

1- रामचंद्र गुहा की पुस्तक 'द कॉमनवेल्थ ऑफ क्रिकेट' (हार्पर कोलिंस इंडिया- 2020)

केएलएफ लाइफस्टाइल एंड इमर्जिंग ट्रेंड बुक अवॉर्ड (एक किताब)

1- रुजुता दिवाकर की पुस्तक 'इटिंग इन द ऐज ऑफ डाइटिंग' (वेस्टलैंड- 2020)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad