Advertisement
19 February 2020

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है जबकि मैदानी भागों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के पूर्वी हिस्सों पर बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर दिखाई दे रहा है। मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से दक्षिणी पाकिस्तान तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है तथा महाराष्ट्र के ऊपर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है

अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश का अनुमान

Advertisement

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। असम और अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में के बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपूर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में 21 फीसदी से बारिश होने की संभावना है।

असम और अरुणाचल प्रदेश में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। जबकि अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है जबकि अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Light rain, forecast, hill states, North India, temperature, will increase, plains
OUTLOOK 19 February, 2020
Advertisement