Home एग्रीकल्चर मौसम उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से मंडियों में गेहूं भीगा, अगले 24 घंटें जारी रहेगा खराब मौसम
उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से मंडियों में गेहूं भीगा, अगले 24 घंटें जारी रहेगा खराब मौसम
उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से मंडियों में गेहूं भीगा, अगले 24 घंटें जारी रहेगा खराब मौसम

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से मंडियों में गेहूं भीगा, अगले 24 घंटें जारी रहेगा खराब मौसम

उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश से मंडियों में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया, जिससे क्वालिटी प्रभावित होने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पश्चिमी विभोग के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में कई जगहों पर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने का अनुमान है।

पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर और फिरोजपुर आदि जिलों में पिछले 24 घंटों के तेज बारिश और आंधी से मंडियों में रखा गेहूं भीग गया। इस दौरान हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही तेज आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं के साथ ही आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार के साथ ही छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान तेलंगाना, ओडिशा, असम और मेघालय में कई जगहों पर तेज तथा कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी पर साल 2020 का पहला चक्रवाती तूफान विकसित होगा

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर साल 2020 का पहला चक्रवाती तूफान विकसित होगा, इसके संकेत काफी समय से मिल रहे हैं। लेकिन वैज्ञानिक इसे लेकर असमंजस की स्थिति में क्योंकि इसके प्रभावी होने की रफ्तार काफी धीमी है। पहले अनुमान था कि 29 अप्रैल या उससे पहले ही निम्न दबाव का क्षेत्र अंडमान सागर पर विकसित होगा लेकिन निम्न दबाव बना 1 मई को।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर के पहाड़ी राज्यों के साथ मैदानी भागों में हुई बारिश

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं बर्फबारी भी दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ बारिश देखी गई। एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि  हुई और तेज हवाएँ चली। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज़ प्री-मॉनसून वर्षा का दौरान बना हुआ है। केरल, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई।