भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 24 एवं 25 जून को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों और गुजरात सहित मध्यप्रदेश के बचे हुए हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और बिहार के लिए तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इन भागों में कहीं-कहीं पर मूसलाधार वर्षा भी देखने को मिल सकती है।
दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है
दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा के उत्तरी भागों पर भी बना हुआ है। एक ट्रफ पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक बनी हुई है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र और इससे सटे भागों पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर भी हवाओं में एक कमजोर चक्रवाती सिस्टम बन गया है।
छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में तेज बारिश का अनुमान
स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इन भागों में कहीं-कहीं पर मूसलाधार वर्षा भी देखने को मिल सकती है। केरल, कर्नाटक और गोवा में भी कई जगहों पर मूसलाधार वर्षा जारी रहने की संभावना है। जबकि मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय भागों और गुजरात में कुछ स्थानों पर खासतौर पर सौराष्ट्र क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भी मध्यम बारिश का अनुमान है। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु कर्नाटक और उत्तर-पश्चिम भारत में गर्जना के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मुसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुछ स्थानों पर भीषण बारिश भी हुई है। पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, गोवा और बिहार में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
23 जून से 26 जून के बीच महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में वर्षा में कमी आयेगी
22 जून को विदर्भ सहित कोंकण गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 जून से 26 जून के बीच महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में वर्षा की गतिविधियों में कमी रहेगी। भारी बारिश नहीं होगी। हालांकि छिटपुट बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान महाराष्ट्र के दक्षिणी तटों पर एक दो बार अच्छी बारिश हो सकती है। 27 जून से एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है उस दौरान विदर्भ तथा मराठवाड़ा सहित महाराष्ट्र के तटीय जिलों में बारिश तेज़ हो सकती है। मुंबई तथा उसके आसपास के इलाकों में मौसम लगभग शुष्क रहेगा हालांकि छिटपुट बारिश कभी-कभी हो सकती है।