Home एग्रीकल्चर मौसम पंजाब और हरियाणाा में 24 से 26 जून के बीच पहुंचेगा मानसून, अभी गर्मी रहेगी जारी
पंजाब और हरियाणाा में 24 से 26 जून के बीच पहुंचेगा मानसून, अभी गर्मी रहेगी जारी
पंजाब और हरियाणाा में 24 से 26 जून के बीच पहुंचेगा मानसून, अभी गर्मी रहेगी जारी

पंजाब और हरियाणाा में 24 से 26 जून के बीच पहुंचेगा मानसून, अभी गर्मी रहेगी जारी

स्काईमेट के अनुसार पंजाब और हरियाणा में मानसून 24 से 26 जून के बीच पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के उपमहानिदेशक आनंद शर्मा के अनुसार 22 जून से 24 जून के बीच स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मानसून का आगमन होगा। 25 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 21 जून 2020 तक आगे बढ़ने की संभावना कम है, इस दौरान पंजाब, हरियाणा में गर्मी का दौर जारी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 46.4 °C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के भुवनेश्वर के निदेशक एच. आर. बिश्वास के अनुसार झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। नॉर्थ ओडिशा में कल एक-दो जगह पर भारी बारिश होगी। अगले तीन दिन ओडिशा में भारी से अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार एक सप्ताह की गर्मी और उमस के बाद 24 जून से पंजाब और हरियाणा में मौसम बदलेगा। इस दौरान एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर पहुंचेगा और पंजाब तथा इससे सटे उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा। इन दोनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से हम उम्मीद कर सकते हैं कि 24 से 26 जून के बीच पंजाब और हरियाणा में व्यापक वर्षा होगी। यही वह समय होगा जब इन दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर मॉनसून भी दस्तक दे सकता है। पंजाब और हरियाणा में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के दक्षिणी भागों में कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है जिसके चलते लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यही स्थितियाँ दोनों राज्यों में 22 जून तक बनी रह सकती हैं।

झारखंड और आसपास के भागों पर हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है

मध्य पाकिस्तान से राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम होते हुए पूर्वोत्तर भारत तक एक ट्रफ बनी हुई है। झारखंड और आसपास के भागों पर हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी कोंकण और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर के मध्य भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अगले 24 घंटों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इन भागों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल के कुछ हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना, दक्षिणी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और जम्मू कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने का अनुमान है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अगले 24 घंटों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

कर्नाटक, कोंकण व गोवा, मेघालय, असम, सिक्किम और मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा

पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोवा, मेघालय, असम के पश्चिमी भागों, सिक्किम और दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा और बहुत व्यापक वर्षा दर्ज की गई। बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और दक्षिणी गुजरात में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

29 वर्षीय भाग्यश्री का स्टार्टअप कर रहा दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल से हज़ारो किलों के प्लास्टिक कचरे को समाप्त

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- सरकार बनने पर हर परिवार में एक व्यक्ति को दूंगा रोजगार, ताकि पलायन न करना पड़े

कृषक सह श्रमिक सम्मेलन: गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुत अच्छा काम कर रही: मल्लिकार्जुन खड़गे

पीएम मोदी ने दी वाराणसी को सौगात, भगवान शिव की थीम वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला

दर्शकों की संख्या बढ़ रही है क्योंकि अभिषेक रावल उर्फ विजुअल गैलेक्सी, लगातार आश्चर्यचकित और प्रेरित कर रहा