भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के शेष हिस्सों में आगामी 48 घंटों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आईएमडी के अनुसार 24 से 25 जून के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी भागों के शेष हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। आईएमडी ने पहले कहा था कि जून से सितंबर के बीच देश में सामान्य मानसून देखने को मिलेगा।
ओडिशा और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है
मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार ओडिशा और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक बनी हुई है। अरब सागर के पश्चिमी-मध्य और इससे सटे उत्तर-पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गुजरात और इससे सटे भागों पर पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।
अगले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश का अनुमान
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पूर्वी बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इन भागों में एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा हो सकती है। बिहार के शेष भागों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म और शुष्क होगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ बूँदाबाँदी हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर मानसून सक्रिय रहा और भारी बारिश दर्ज की गई। केरल और कोंकण व गोवा में सामान्य मॉनसून का प्रदर्शन जारी रहा। विदर्भ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, बिहार, शेष एमपी और उत्तर प्रदेश में। इन क्षेत्रों में अलग-थलग तीव्र स्पंदनों के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, झारखंड, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश देखी गई।