आगामी 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम तो कुछ जगह तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।
मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी भागों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले इस सिस्टम के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बड़ी छलांग लगाएगा। इसके कारण जहां इसके प्रभाव से मॉनसून का पूर्वी सिरा बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ते हुए मॉनसून पूर्वोत्तर को पार कर पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में पहुँच जाएगा वहीं अरब सागर से उठने वाली सक्रिय लहर के कारण इसका पश्चिमी सिरा भी प्रगति करेगा। उत्तरी हरियाणा पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गुजरात के मध्य भागों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पहले की तरह ही बना हुआ है। ओडिशा से पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक एक ट्रफ बना हुआ है। केरल के तटीय भागों के पास अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।
आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा में गुजरात बारिश का अनुमान
अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है। आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, पंजाब, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और शेष पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।
ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक-दो स्थानों प्री-मॉनसून की बारिश हुई
बीते 24 घंटों के दौरान गुजरात के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा भी रिकॉर्ड की गई। तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण व गोवा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी एक-दो स्थानों प्री-मॉनसून वर्षा जारी रही। उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, पश्चिम उत्तर प्रदेश और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।