Advertisement

यूपी चुनाव: जब सीएम फेस के सवाल पर बोलीं प्रियंका गांधी, क्या कांग्रेस की तरफ से मेरे अलावा और कोई चेहरा दिखता है?

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में...
यूपी चुनाव: जब सीएम फेस के सवाल पर बोलीं प्रियंका गांधी,  क्या कांग्रेस की तरफ से मेरे अलावा और कोई चेहरा दिखता है?

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सीएम चेहरे को लेकर कांग्रेस पार्टी से लगातार सवाल पूछा जाता रहा है। कहा ये भी जाता है कि पार्टी के पास राज्य में सीएम पद के लिए कोई बड़ा चेहरा नहीं है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा के सवाल पर कहा, "क्या आपको कोई और चेहरा नजर आ रहा है?"

देखें क्या बोलीं प्रियंका गांधी- 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। वहीं, दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 14 फरवरी और 20 फरवरी को होगा। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। पांचवे चरण की वोटिंग 27 फरवरी और छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement