Advertisement

वीडियो में, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने किया अपने राजनीतिक संबंधों का खुलासा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या को अंजाम देने वाले वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे...
वीडियो में, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने किया अपने राजनीतिक संबंधों का खुलासा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या को अंजाम देने वाले वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विकास दुबे कह रहा है कि उसको राजनीति में लाने का श्रेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिकिशन श्रीवास्तव का है, वही उसके राजनीतिक गुरु हैं और राजनीति में उसे उन्होंने दीक्षा दी है। श्रीवास्तव 1990-91 में मुलायम सिंह सरकार के दौरान स्पीकर थे।

वायरल वीडियो में विकास दुबे यह कहते हुए सुनाई दे रहा है, 'मैं अपराधी नहीं हूं और अपराध और अपराधियों के साथ उसके कोई संबंध नहीं हैं। मेरी जंग राजनीतिक वर्चस्व की जंग है और ये मरते दम जारी रहेगी।'

शुक्रवार को विकास दुबे द्वारा आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की जांच कर रहे एसटीएफ द्वारा एक्सेस किए गए एक अन्य वीडियो में, विकास भाजपा विधायकों अभिजीत सांगा और भगवती सागर के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विकास यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि 2017 में पुलिस कार्रवाई का सामना करने पर दोनों नेताओं ने उनकी मदद की थी।

 

अभिजीत संगा ने दुबे के साथ किसी भी तरह के कोई संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "मेरा निर्वाचन क्षेत्र कानपुर का बिठूर है और आसपास के गांव के लोग मदद के लिए मेरे पास आते हैं। वास्तव में, कई बार मैंने उन मामलों में कार्रवाई की सिफारिश की है, जहां विकास दुबे अन्य पक्षों का समर्थन कर रहे थे।"

इस बीच, बिल्हौर से भाजपा विधायक भगवती सागर ने कहा कि उन्होंने दुबे के खिलाफ किसी भी मामले में कोई दलील नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यह उनकी छवि को खराब करने का प्रयास था। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि विकास दुबे के वीडियो की जांच होनी चाहिए।

फरार है हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे

बता दें कि बीते 3 जुलाई को कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में पुलिस की एक टीम गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में डीएसपी समेत 8 पुलिस जवान मौके पर ही शहीद हो गए। वारदात के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे साथियों के साथ फरार हो गया। यूपी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से पुलिस ने आरोपी का बिकरू गांव स्थित मकान ढहा दिया है। गाड़ियां और बैंक खाते सीज कर दिए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad