Advertisement

उत्तर प्रदेश: आखिर भाजपा ने कुलदीप सेंगर की पत्नी का टिकट काटा, पार्टी के भीतर भी हो रहा था विरोध

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से घोषित जिला पंचायत सदस्य संगीता...
उत्तर प्रदेश: आखिर भाजपा ने कुलदीप सेंगर की पत्नी का टिकट काटा, पार्टी के भीतर भी हो रहा था विरोध

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से घोषित जिला पंचायत सदस्य संगीता सेंगर का टिकट काट दिया है। उन्नाव की चार सीटों से विभिन्न दलों से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर उन्नाव की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

भाजपा ने उनको एक बार फिर टिकट दिया था। जिसके बाद से पार्टी में ही विरोध के सुर उठने लगे थे। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दूसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों की शनिवार को कानपुर में समीक्षा की थी। इसी दौरान प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा होने लगी।

लगातार विरोध को देखते हुये भाजपा ने संगीता का टिकट काट दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संगीता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नहीं हैं ।

जेल में कैद संगीता के पति

बता दें कि संगीता के पति कुलदीप सेंगर माखी कांड में बलात्कार और पीड़िता के पिता की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement